कानपुर के नवनिर्वाचित सांसद रमेश अवस्थी से मिला पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल
पत्रकारों की समस्याओं के समाधान का पूरा प्रयास करूँगा : रमेश अवस्थी सांसद

लखनऊ । उत्तर प्रदेश जिला मान्यताप्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने कानपुर के नवनिर्वाचित सांसद रमेश अवस्थी जो कि एक सक्रिय पत्रकार भी रहे हैं से उनके लखनऊ आगमन पर VVIP गेस्ट हाउस में मुलाक़ात की।इस अवसर पर उनको अंगवस्त्र पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उन्हें बधाई दी।

एसोसियेशन के प्रतिनिधिमंडल में उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के चेयरमैन अज़ीज़ सिद्दीक़ी,महामंत्री अब्दुल वहीद ,सचिव ज़ुबैर अहमद, छायाकार आरिफ़ मुक़ीम और रामबाबू उपस्थित रहे।प्रतिनिधि मण्डल ने पत्रकार हितों के लिए सांसद जी से वार्ता कि और पत्रकार हितों के लिए एक ज्ञापन दिया।इस मौके पर सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि मैं एक पत्रकार के रूप में पत्रकारों की समस्याओं से अवगत हूँ और आप सबकी समस्याओं को सदन में भी हम ज़रूर उठाएंगे।जब भी ज़रूरत होगी पत्रकार हितों के लिए मौजूद रहेंगे और यथासंभव मदद करेंगे।
उन्होंने उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के सामाजिक कार्यों की भी तारीफ़ की और कहा कि आप लोग काफ़ी सक्रिय रहते हैं इसके लिए आप सब बधाई के पात्र हैं।पत्रकारों का सामाजिक दायित्व आप सब बाखूबी पूरा कर रहे हैं।



