जद यू प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल के नेतृत्व में आनन्द कुमार सिंह गोरखपुर,राज कुमार मौर्य गोरखपुर, रमेश कुमार मिश्रा बलरामपुर एवं सन्तोष कुमार कुशवाहा देवरिया ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

लखनऊ : लोकसभा 2024 के चुनाव में बिहार में एनडीए गठबंधन को मिली सफलता और केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार बनी सरकार में जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और केन्द्र सरकार में भी पार्टी की भागीदारी है.

इससे अन्य पार्टी के नेताओं का पार्टी की तरफ आकर्षण बढ़ा है। इसी क्रम में आनन्द कुमार सिंह गोरखपुर,राज कुमार मौर्य गोरखपुर, रमेश कुमार मिश्रा बलरामपुर एवं सन्तोष कुमार कुशवाहा देवरिया ने जनता दल यूनाइटेड पार्टी की नीतियों एवं विचारों से प्रभावित होकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता मानेन्द्र सिंह,आशू चौधरी, पूनम सिंह, ममता सिंह, शैलेन्द्र वर्मा, सुभाष पाठक, भैया हरिशंकर पटेल,डिएम सिंह गहरवार, संजय कुमार सिंह, अभिषेक सिंह, दिवाकर सिंह, कुंवर अजय सिंह, सत्येन्द्र कुमार ठाकुर,अमर सिंह कटियार, डॉ राजेश वर्मा,देवेन्द्र सिंह बाल्हार, राजेश वर्मा,शिव मंगल सरोज,गोकुल प्रसाद वर्मा, ओम प्रकाश वर्मा, जितेन्द्र सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।



