उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जनता के ज्वलंत मुद्दों पर हम संघर्ष करने से पीछे नहीं रहेंगे : अनूप सिंह पटेल

जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल का स्वागत एवं अभिनन्दन समारोह आयोजित

लखनऊ : जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश केà१ नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल का स्वागत एवं अभिनन्दन समारोह पार्टी के प्रदेश कार्यालय ( 38 डी मेज़र बैंक्स रोड, विधानसभा गेट नंबर 6 के सामने ) लखनऊ सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम अध्यक्ष ने गाड़ियों के काफिले के साथ हजरतगंज चौराहे पर पहुंच कर वहां स्थित महात्मा गांधी , डॉ. भीमराव अम्बेडक और सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

तत्पश्चात् उनका काफिला पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर पहुंचा। चूंकि लोकसभा चुनाव 2024 में जनता दल यूनाइटेड एवं एनडीए की शानदार जीत के पश्चात और केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार बनी सरकार में जनता दल यूनाइटेड के सांसद लोकसभा  राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को कैबिनेट मंत्री एवं सांसद राज्यसभा रामनाथ ठाकुर को राज्यमन्त्री बनाए जाने के पश्चात अध्यक्ष का आगमन कार्यालय पर हुआ तो पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपार खुशी जतायी और फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।

अपने सम्बोधन में अध्यक्ष  ने अपने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि अपने नेता के विश्वास को कायम रखते हुए प्रदेश के सभी साथियों को मान और सम्मान दूंगा।

बिहार में एनडीए गठबंधन को मिली सफलता के लिए उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार तथा बिहार की जागरूक जनता को बधाई देते हुए कहा है कि बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार को उनके सरकार द्वारा बिहार में किए गए जनकल्याणकारी योजनाएं, जिसमें महिला सशक्तिकरण , सरकारी नौकरी में महिलाओं को आरक्षण, पंचायत चुनाव में महिलाओं को पचास प्रतिशत आरक्षण,नौजवानों को भरपूर सरकारी नौकरी, प्रदेश में पूर्ण शराब बन्दी,जातिगत गणना कराकर उसे लागू करना,गरीबों को सरकारी मदद, किसानों को भरपूर सहायता जैसे प्रमुख कार्यों से मिली सफलता के कारण ही आज पार्टी को केन्द्र सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका मिली है।

इस सफलता के लिए हमारे आदरणीय नेता माननीय नीतीश कुमार जी बधाई के पात्र हैं और हम लोग अपने नेता के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भी पार्टी संगठन को मजबूत और सक्रिय करेंगे। उन्होंने कहा है कि हमारी पार्टी एनडीए के महत्वपूर्ण घटक दल के रूप में चुनाव लड़ी थी और केन्द्र में माननीय नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने में हम सब के सर्वमान्य नेता  नीतीश कुमार जी ने निर्णायक भूमिका निभाई है।

उन्होंने पार्टी संगठन को जल्दी ही चुस्त दुरुस्त करने का आश्वासन दिया और कहा कि भले ही हमारी पार्टी एनडीए का घटक दल है परन्तु जनता के ज्वलंत मुद्दों पर हम संघर्ष करने से पीछे नहीं रहेंगे ।

इस अवसर पर स्वागत करने वालों में पार्टी के प्रदेश सह संयोजक अवधेश सिंह, मानेन्द्र सिंह, इमरान इलाही, नीरज पटेल, डॉ भरत गंगवार, पूनम सिंह,ममता सिंह, बिनोद त्यागी,पारस सिंह ,कल्प नाथ वर्मा, देवेन्द्र सिंह बाल्हार,डॉ संजय सिंह, सुशील काश्यप, सत्येन्द्र ठाकुर,शैलेन्द्र वर्मा,आशू चौधरी,डीएम सिंह गहरवार, सुभाष पाठक, भैया हरिशंकर जी पटेल, गोबिंद सचान,अभिषेक राय, डॉ महेंद्र सिंह, संजय सिंह,देव कुमार साकेत, संजय कुमार सिंह, रमेश चंद्र उपाध्यक्ष, डॉ राजेश वर्मा, सुशील पटेल, प्रशान्त सिंह पटेल,डॉ के के त्रिपाठी,दिवाकर सिंह, कुंवर अजय सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष अमर सिंह कटियार, डॉ अरविन्द पटेल, राजेश कुमार वर्मा,शिव मंगल सरोज, हरिकिशन भृग,रमेश कुमार मिश्र, आर के सिंह, बीरेंद्र कुमार, अभिषेक पटेल, संतोष पटेल,विपिन विनोद, प्रवीण चौधरी, अरविंद वर्मा,ओम प्रकाश गुप्ता किऺकर, ,अजय चौधरी,संजय धनगर,पवन गुप्ता, संजय गुप्ता,ओम प्रकाश उपाध्याय,जितेन्द्र सिंह,ओ पी वर्मा , जय चन्द्र पटेल,सर्वेश राय, विनीत तिवारी, संतोष कुशवाहा,शबीह हैदर, एहतिशाम, सुरेश बहादुर वर्मा, संजय वर्मा, राघवेन्द्र प्रताप चौधरी,मनोज कुमार कनौजिया, चन्द्र बली चौहान, दीपक पटेल, अजीत प्रताप सिंह, सबीह हैदर,हरिपाल सिंह, शैलेन्द्र कुमार पटेल,जगदीश शरण पटेल, आराम सिंह यादव,श्रृषि पाल गंगवार, राकेश बाबू कश्यप,कैलाश आशू चौधरी, पूर्व प्रदेश प्रभारी, किसान यूनियन, प्रशान्त सिंह पटेल, भाजपा,गौरव वर्मा, जिला उपाध्यक्ष, भाकियू, कुन्दन सिंह वर्मा, मण्डल उपाध्यक्ष, भाकियू,शरद शर्मा, मण्डल उपाध्यक्ष, भाकियू, ठाकुर सत्येन्द्र सिंह, पूर्व प्रदेश संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ,राज कुमार यादव, बाराबंकी, देवेन्द्र सिंह बाल्हार, गाजियाबाद आदि थे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button