उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

वामा एप के सानिध्य में आचार्य देव ने अयोध्या में कराया सुंदरकांड का आयोजन

मशहूर भजन सम्राट अनूप जलोटा के स्वरों से सराबोर हुई अयोध्या नगरी

अयोध्या: राम नगरी अयोध्या में वामा एप के सानिध्य में रामकथा पार्क में सुंदर कांड का आयोजन किया गया। ज्योतिषाचार्य डा. आचार्य देव ने मशहूर भजन सम्राट अनूप जलोटा जी का स्वागत किया। जिसके बाद भजन सम्राट अनूप जलोटा ने अपनी सुरीली आवाज से अयोध्या वासियों को मंत्र मुग्ध कर दिया। उन्होंने अपने सम्बोधन में पवन सुत हनुमान कि स्तुति करते हुए गाया कि काशी बनी, अयोध्या बनी अब मथुरा की बारी है राम खड़े लिए हैं धनुष, अब बंसी बजने वाली है।

उन्होंने सुंदर कांड का गायन भी किया। इस अवसर पर अयोध्या के मेयर गिरीश पति त्रिपाठी, राम मंदिर के मुख्य सचिव चंपत राय उनके मीडिया प्रभारी सुबोध मिश्रा, स्वामी अभिरामाचार्य, हरि नारायणाचार्य, रिटायर्ड आईएएस राधेश्याम मिश्रा, महंत चौकिया धाम जौनपुर विनय त्रिपाठी, महंत श्री परमहंस दास इत्यादि महानुभाव उपस्थित थे।

वर्चुअल मंदिर एस्ट्रोलॉजी एप (वामा) के फाउंडर ज्योतिषाचार्य डा. आचार्य देव ने बताया कि जेष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल पर अयोध्या वासियों के लिए सुंदरकांड का आयोजन कराके वह काफी हर्ष महसूस कर रहे हैं। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि साधु संतो का आशीर्वाद हमें परमार्थ की तरफ ले जाता है इस सुंदर कांड के माध्यम से हमें बड़े बड़े साधु संतो का आशीर्वाद भी मिला, जोकि अभिभूत करने वाला था।

वामा एप देश दुनिया के मंदिरों को ऑनलाइन लाने के लिए प्रयासरत है, जिससे भक्तों की भगवान से दूरी कम हो सके और जो भक्त किसी कारण वश भगवान से प्रत्यक्ष भेंट नहीं कर पाते उन्हें डिजिटली भगवान के दर्शन करा सकें। हनुमानगढ़ी के दर्शन भी आप वामा एप के माध्यम से नि:शुल्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button