उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

स्टेडियम के कोच प्रवीण को यातायात पुलिस विभाग के टीएसआई राकेश सिंह व साथियों द्वारा पीटे जाने का वीडियो वायरल

कोच को बचाने गए राहुल शर्मा नामक युवक पर भी टीएसआई डंडे से किए प्रहार

गोरखपुर:  एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, सूत्र द्वारा इस वीडियो में यह बताया जा रहा है कि ओरिजिनल स्टेडियम के कोच प्रवीण को यातायात पुलिस विभाग के टीएसआई राकेश सिंह एवं उनके लड़के नन्हे सिंह व अज्ञात लोगों द्वारा डंडे एवं लात घूसों से मारा पीटा जा रहा है। जबकि कोच प्रवीण को बचाने गए राहुल शर्मा नामक युवक को भी टीएसआई द्वारा डंडे से प्रहार का वीडियो सामने नजर आ रहा है।

सूत्र का कहना है कि आज टीएसआई राकेश सिंह की ड्यूटी असुरन चौक पर थी लेकिन सवाल यह उठता है कि वीडियो में किस कारण से टीएसआई राकेश सिंह रीजनल स्टेडियम गोरखपुर के अंदर वर्दी का धौंस जमाते हुए”तू कौन है” कहते हुए युवक को डंडे से जमकर पीटने पर अमादा हुए हैं.

सूत्रों का कहना है कि बवाल होने के बाद टीएसआई ने मामले को मैनेज करने की बहुत कोशिश की,लेकिन गलत तो गलत होता है। फिलहाल इस मामले में कैंट थाना गोरखपुर में तहरीर वर्तमान समय में दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button