जद (यू) उ. प्र.के अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल के मनोनयन के बाद प्रथम लखनऊ आगमन पर उनका होगा अभिनन्दन

लखनऊ : जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद निवासी अनूप सिंह पटेल को जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने के पश्चात अनूप सिंह पटेल का आगमन लखनऊ में 20 जून 2024 दिन बृहस्पतिवार को होने जा रहा है। अध्यक्ष अनूप सिंह गाड़ियों के काफिले के साथ सड़क मार्ग से बदायूं से चल कर शाहजहांपुर, सीतापुर के रास्ते लखनऊ के बक्शी तालाब में पहुंचेंगे ,वहां पर पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा. इसके पश्चात आई आई एम रोड से होते हुए दुबग्गा चौराहा, पारा,अवध चौराहा होते हुए मान्यवर कांशीराम स्मारक ईको गार्डन पहुंचेंगे जहां प्रदेश के अन्य जिलों से आने वाले पार्टी के नेतागणों के काफिले के साथ हजरतगंज चौराहा स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा, डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा और सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात् पार्टी के प्रदेश कार्यालय ( 38 डी मेज़र बैंक्स रोड, विधानसभा गेट नंबर 6 के सामने ) में आयोजित भव्य स्वागत, अभिनन्दन एवं मिलन समारोह में शामिल होंगे।
2024 लोकसभा चुनाव में बिहार में एनडीए गठबंधन को मिली सफलता और केन्द्र सरकार में पार्टी की भूमिका को देखते हुए कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार है इसलिए इस समारोह में प्रदेश के सभी जिलों से पार्टी संगठन के नेता उपस्थित रहेंगे और अपने नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत एवं अभिनन्दन करेंगे। इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष जी पार्टी संगठन के गठन और इसे मजबूत एवं सक्रिय करने हेतु आगामी कार्यक्रमो के विषय में सम्बोधित करेंगे। तत्पश्चात् 4 बजे मिडिया बन्धुओं से पत्रकारवार्ता करेंगे।



