उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय में मसीहा चौधरी चरण सिंह की 37वीं पुण्यतिथि मनाई गयी

लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की 37वीं पुण्यतिथि मनाई गयी। इस अवसर पर रालोद पदाधिकारियों ने हवन पूजन कर कार्यालय परिसर स्थित चैधरी साहब की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया। तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय के नेतृत्व तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे, प्रदेश अध्यक्ष व्यापार रोहित अग्रवाल एवं राष्ट्रीय सचिव विजय श्रीवास्तव की उपस्थिति में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च करते हुए चौधरी चरण सिंह अमर रहे के नारे लगाते हुये विधानसभा पहुंचे और विधानसभा मुख्य द्वार स्थित चौधरी साहब की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।


चौधरी साहब की पुण्यतिथि पर प्रदेश कार्यालय में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुये प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि आज भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जिन्होंने अपने सम्पूर्ण जीवन काल में देश के दलितों, पिछड़ों, गरीबों और किसानों की बेहतरी के लिए संघर्ष किया, राजनीति में हिस्सेदार बनाया उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व राजनैतिक सामाजिक जीवन जी रहे लोगों के लिए अनुकरणीय है। चौधरी चरण सिंह ने अपना सम्पूर्ण जीवन भारतीयता और ग्रामीण परिवेश की मर्यादा में जिया।
प्रदेश अध्यक्ष व्यापार रोहित अग्रवाल ने कहा कि भारत रत्न चौधरी चरण सिंह ने गरीबों किसानों के हक में सस्ते खाद-बीज आदि के लिए कृषि आपूर्ति संस्थानों की स्थापना की। ब्रिटिश काल से चले आ रहे नहर की पटरियों पर चलने की पाबंदी को चौधरी चरण सिंह ने कानूनन समाप्त कराया।
राष्ट्रीय सचिव विजय श्रीवास्तव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह एक अनुकरणीय विचारधारा हैं जिनके विचार किसानों के साथ साथ आम जनता के लिए हितकारी हैं। विचार गोष्ठी का संचालन प्रवक्ता अंकुर सक्सेना ने किया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह, महासचिव रजनीकांत मिश्रा, संतोष यादव, मनोज सिंह चौहान, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, किरन सिंह, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, के0जी0 वर्मा, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष चैधरी राम सिंह पटेल, प्रदेश सचिव मौलाना एम0ए0 आरिफ, अफसर अली, प्रमोद शुक्ला, मयंक त्रिवेदी, रामगोपाल चंदेल, राजेश मौर्य, महानगर अध्यक्ष चंद्रकांत अवस्थी, जिलाध्यक्ष रामसेवक रावत, महेश पाल धनगर, रमेश कश्यप, आमिर साबरी, मंजू शुक्ला, अनीता यादव, गीता सिंह, निधि तिवारी आदि ने भी चौधरी साहब को नमन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button