उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राष्ट्रीय लोक दल की महिला शाखा द्वारा “महिला सशक्तीकरण -वर्तमान राजनीति में उनकी भूमिका” विषय पर राजनैतिक चर्चा की गई

महिलाओं को रालोद से अधिक से अधिक संख्या में कैसे जोड़ा जाए, इस पर एक गहन विमर्श

लखनऊ : राष्ट्रीय लोक दल की महिला शाखा -नारी शक्ति संगठन की प्रदेश महासचिव शालिनी सिंह तथा उनकी सहयोगी व युवा नेत्री रूचि शर्मा द्वारा काकोरी क्षेत्र में एक नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें “महिला सशक्तीकरण -वर्तमान राजनीति में उनकी भूमिका” विषय पर राजनैतिक चर्चा की गई साथ ही महिलाओं को किस प्रकार राष्ट्रीय लोकदल से अधिक से अधिक संख्या में जोड़ा जाए इस विषय पर एक गहन विमर्श का आयोजन किया गया।


इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्र तथा नारी शक्ति संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीषा अहलावत ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करने के पश्चात उपस्थित जन समूह को संबोधित किया ।अनुपम मिश्रा ने आधी आबादी को पार्टी से और अधिक संख्या में किस प्रकार जोड़ा जाए इस विषय पर प्रकाश डालते हुए कई सुझाव दिए.

उन्होंने कहा कि एक लंबे समय से नारी विमर्श सुनते चले आ रहे हैं पर महिलाओं की सामाजिक,राजनैतिक तथा आर्थिक स्थिति जस की तस बनी हुई है इसलिए आज आवश्यकता है कि हम गॉंव किसान के साथ शहरी लोगों को ख़ासतौर पर महिलाओं को पार्टी से जोड़े व उनकी सक्रिय भागीदारी को समाज के हर क्षेत्र में बढ़ावा दें और उनके विचारों को सुनने समझे तत्पश्चात क्रियान्वयन करें।मनीषा अहलावत ने भी महिलाओं की राजनैतिक भागीदारी पर बल दिया तथा महिलाओं के हितों -अधिकारों के लिए सतत् संघर्ष करते रहने की बात कही।

शालिनी सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी जी द्वारा महिलाओं व पार्टी के हित संबंधी समस्त आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करेंगी। प्रदेश महासचिव अंबुज पटेल ने सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई देते हुए मिलकर साथ काम करने का वचन दिया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही है रूचि शर्मा ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा जी जैसे लोगों की आज के राजनैतिक परिदृश्य में बहुत आवश्यकता है जो सिर्फ़ राजनैतिक भाषण नहीं करते बल्कि सही मायनों में उनकी राजनैतिक सहभागिता कैसे सुनिश्चित हो इसका भी प्रयास करते हैं ।ऐसा अवसर पर विकास सिंह,सुशील शर्मा,मनीष,गिरिजा शंकर तिवारी,रमा देवी,सरोज कुमारी,नीलम यादव,प्रभा पटेल,तनवीर,शबनम आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button