उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

वीरेन्द्र सचदेवा ने विवेक विहार स्थित अस्पताल और वेस्ट आजाद नगर में आग की घटना का जायजा लिया, शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की 

आग के हादसा दुघर्टना नहीं बल्कि केजरीवाल सरकार की लापरवाही के कारण हुई हत्या का मामला है : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा आज सुबह पूर्वी दिल्ली में शनिवार रात से रविवार प्रातः के बीच हुई दो अगणि कांड दुर्घटनाओं के स्थल पर गये और दोनों हादसों में 10 निर्दोष जानें जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने विवेक विहार के सी ब्लाक स्थित बच्चों के उस अस्पताल परिसर का निरिक्षण किया जिसमे कल रात आग लगने के कारण 7 बच्चों की मृत्यु हो गई और कुछ अन्य घायल हो गये और घटना पर गहरी संवेदना प्रकट की।

सचदेवा ने अस्पताल में बच्चों की मृत्यु पर शोक जताया है और अश्वासन दिया है कि भाजपा उन शोकाकुल परिवारों की हर संभव मदद करने के लिए तैयार हैं।

दुर्घटनाग्रस्त अस्पताल की आग पड़ोस के एक मकान तक फैली और मकान में रहने वाले तीन परिजन भी घायल हुए।  वीरेन्द्र सचदेवा इस प्रभावित बंसल परिवारों से भी मिले और सबको जल्द स्वस्थ होने की शुभेचछा दी।

सचदेवा पश्चिमी आजाद नगर स्थित उस मकान पर भी गये जिसमे आग लगने से तीन परिजनों की दुखद मृत्यु हो गई।

घटना स्थल पर पहुंचकर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने परिवार वालों से मुलाकात की और भाजपा परिवार की ओर से पूरी सहायता देने का आश्वासन दिया।

दुर्घटना स्थलों का दौरा करने के बाद मीडिया से बात करते हुए श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिन मासूम बच्चों की मृत्यु हुई है, उनका क्या कसूर था जिन्होंने अपनी आंखे तक पूरी तरह नहीं खोली थी।

सचदेवा ने कहा कि यह केवल दुर्घटना नहीं बल्कि अरविंद केजरीवाल सरकार की लापरवाही के कारण हुई यह हत्याओं का मामला है। इस मामले में जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में बार-बार बड़ी आग लगने की घटनाएं होती रही हैं लेकिन यह दुखद है कि अग्निशमन विभाग की कार्यप्रणाली अनियंत्रित रहती है।

उन्होंने कहा है कि केजरीवाल सरकार के कई अन्य विभागों की तरह अग्निशमन विभाग भी आपराधिक लापरवाही और भ्रष्टाचार का केंद्र बन गया है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली में इस तरह के हादसे लगातार हो रहे हैं और इन हादसों पर लापरवाह अरविंद केजरीवाल सरकार जांच कराने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लेती है।

सचदेवा ने कहा की जांच के नाम पर सिर्फ पैसा वसूला जाता है और पूरी घटना को ठंढे बस्ते में डाल दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में अनाज मंडी फिल्मिस्तान, मुंडका फैक्ट्री, नरेला फैक्ट्री, अलीपुर गोदाम, करोल बाग में होटलों में और अब यहां इस तरह की घटना हुई है लेकिन दिल्ली सरकार आंखें बंद करके बैठी हुई है।

 

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button