उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्रदेश के पाँचवे चरण की 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों तथा विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र 137-लखनऊ पूर्व में 20 मई, 2024 को मतदान

मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 अन्य फोटो पहचान पत्र मतदेय स्थल पर मतदाताओं की पहचान किये जाने हेतु मान्य होंगे

लखनऊ। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी  नवदीप रिणवा ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के अन्तर्गत प्रदेश के पाँचवे चरण की 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों 34-मोहनलालगंज (अ0जा0), 35-लखनऊ, 36-रायबरेली, 37-अमेठी, 45-जालौन (अ0जा0), 46-झांसी, 47-हमीरपुर, 48-बांदा, 49-फतेहपुर, 50-कौशाम्बी (अ0जा0), 53-बाराबंकी(अ0जा0), 54-फैजाबाद, 57-कैसरगंज तथा 59-गोण्डा तथा विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र 137-लखनऊ पूर्व में 20 मई, 2024 को मतदान होगा। मतदान प्रातः 7.00 बजे से शुरू होकर सायं 6.00 बजे तक चलेगा, जो भी मतदाता शाम 06ः00 बजे पोलिंग बूथ पर कतार में उपस्थित रहेंगे, वे सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

 

पाँचवे चरण की 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 21 जनपदों – लखनऊ, सीतापुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, कानपुर देहात, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, बाराबंकी, अयोध्या, गोण्डा, बहराइच तथा बलरामपुर जनपद में अवस्थित हैं। इन 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के रिटर्निंग आफिसर क्रमशः मुख्य विकास अधिकारी, लखनऊ, जिलाधिकारी, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, अयोध्या, मुख्य विकास अधिकारी, गोण्डा तथा जिलाधिकारी, गोण्डा तथा विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र लखनऊ पूर्व के रिटर्निंग आफिसर अपर सिटी मजिस्ट्रेट चतुर्थ अधिसूचित हैं।

पाँचवें चरण में कुल 2,71,36,363 (02 करोड़ 71 लाख 36 हजार 363) मतदाता हैं, जिसमें 1,44,05,097 पुरूष (01 करोड़ 44 लाख 05 हजार 97) तथा 1,27,30,186 महिला (01 करोड़ 27 लाख 30 हजार 186) एवं 1,080 थर्ड जेण्डर मतदाता हैं। पाँचवें चरण में मतदाताओं की संख्या की दृष्टि से सबसे अधिक मतदाता मोहनलालगंज (अ0जा0) तथा सबसे कम मतदाता बांदा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में हैं। 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 144 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 131 पुरूष तथा 13 महिला प्रत्याशी हैं। पाँचवे चरण में सबसे अधिक 15 प्रत्याशी फतेहपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में तथा सबसे कम 04 प्रत्याशी कैसरगंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में हैं। विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र लखनऊ पूर्व में कुल 4,64,510 (04 लाख 64 हजार 510) मतदाता हैं, जिसमें 2,42,937 (02 लाख 42 हजार 937) पुरूष तथा 2,21,558 (02 लाख 21 हजार 558) महिला एवं 15 थर्ड जेण्डर मतदाता हैं। 417 मतदेय स्थल हैं, जिनमें 15 क्रिटिकल तथा 86 मतदान केन्द्र हैं। कुल 04 प्रत्याशी हैं।

34-मोहनलालगंज (अ0जा0) लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में 21,87,232 मतदाता हैं, जिनमें 11,60,743 पुरूष, 10,26,419 महिला तथा 70 थर्ड जेण्डर हैं। मतदेय स्थलों की संख्या 2262 है।

35-लखनऊ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में 21,72,171 मतदाता हैं, जिनमें 11,48,119 पुरूष, 10,23,960 महिला तथा 92 थर्ड जेण्डर हैं। मतदेय स्थलों की संख्या 1895 है।

36-रायबरेली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 08 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में 17,84,314 मतदाता हैं, जिनमें 9,31,427 पुरूष, 8,52,851 महिला तथा 36 थर्ड जेण्डर हैं। मतदेय स्थलों की संख्या 1867 है।

37-अमेठी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में 17,96,098 मतदाता हैं, जिनमें 9,42,536 पुरूष, 8,53,478 महिला तथा 84 थर्ड जेण्डर हैं। मतदेय स्थलों की संख्या 1923 है।

45-जालौन (अ0जा0) लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 06 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में 20,06,161 मतदाता हैं, जिनमें 10,75,382 पुरूष, 9,30,673 महिला तथा 106 थर्ड जेण्डर हैं। मतदेय स्थलों की संख्या 2262 है।

46-झांसी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में 21,61,221 मतदाता हैं, जिनमें 11,37,527 पुरूष, 10,23,586 महिला तथा 108 थर्ड जेण्डर हैं। मतदेय स्थलों की संख्या 2257 है।

47-हमीरपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में 18,39,761 मतदाता हैं, जिनमें 9,94,182 पुरूष, 8,45,540 महिला तथा 39 थर्ड जेण्डर हैं। मतदेय स्थलों की संख्या 1975 है।

48-बांदा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में 17,47,425 मतदाता हैं, जिनमें 9,43,404 पुरूष, 8,03,980 महिला तथा 41 थर्ड जेण्डर हैं। मतदेय स्थलों की संख्या 1894 है।

49-फतेहपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में 19,38,563 मतदाता हैं, जिनमें 10,40,411 पुरूष, 8,98,102 महिला तथा 50 थर्ड जेण्डर हैं। मतदेय स्थलों की संख्या 2143 है।

50-कौशाम्बी (अ0जा0) लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में 19,09,620 मतदाता हैं, जिनमें 10,12,892 पुरूष, 8,96,562 महिला तथा 166 थर्ड जेण्डर हैं। मतदेय स्थलों की संख्या 1996 है।

53-बाराबंकी (अ0जा0) लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में 19,18,491 मतदाता हैं, जिनमें 10,14,174 पुरूष, 9,04,242 महिला तथा 75 थर्ड जेण्डर हैं। मतदेय स्थलों की संख्या 2138 है।

54-फैजाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में 19,27,459 मतदाता हैं, जिनमें 10,06,537 पुरूष, 9,20,840 महिला तथा 82 थर्ड जेण्डर हैं। मतदेय स्थलों की संख्या 2074 है।

57-कैसरगंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 04 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में 19,04,726 मतदाता हैं, जिनमें 10,09,379 पुरूष, 8,95,285 महिला तथा 62 थर्ड जेण्डर हैं। मतदेय स्थलों की संख्या 2017 है।

59-गोण्डा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 08 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में 18,43,121 मतदाता हैं, जिनमें 9,88,384 पुरूष, 8,54,668 महिला तथा 69 थर्ड जेण्डर हैं। मतदेय स्थलों की संख्या 1985 है।

173-लखनऊ पूर्व विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 04 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में 4,64,510 मतदाता हैं, जिनमें 2,42,937 पुरूष, 2,21,558 महिला तथा 15 थर्ड जेण्डर हैं। मतदेय स्थलों की संख्या 417 है।

पाँचवे चरण के चुनाव में कुल 28,688 मतदेय स्थल (पोलिंग बूथ) हैं, जिसमें से 4,232 क्रिटिकल हैं। 17,128 मतदान केन्द्र हैं। मतदान पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए आयोग द्वारा 03 विशेष प्रेक्षक, 14 सामान्य प्रेक्षक, 09 पुलिस प्रेक्षक तथा 15 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किये गये हैं। उक्त के अतिरिक्त 2416 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 327 जोनल मजिस्ट्रेट, 549 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 3619 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किये गये हैं। चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न कराने के लिए 7426 भारी वाहन, 7410 हल्के वाहन तथा 1,28,642 मतदान कार्मिक लगाये गये हैं।

चुनाव में मतदान के लिए 35,684 ईवीएम की कन्ट्रोल यूनिट, 36,089 बैलट यूनिट तथा 37,565 वी0वी0पैट तैयार किये गये हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पर्याप्त मात्रा में अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी अर्द्ध सैनिक बलों को दी गयी है। पाँचवे चरण के निर्वाचन के दौरान अर्द्ध सैनिक बलों/पुलिस बलों के व्यवस्थापन के दृष्टिगत आकस्मिकता की स्थिति में मेडिकल सहायतार्थ एयर एम्बुलेंस एवं हेलीकाप्टर की व्यवस्था भी की गयी है। हेलीकाप्टर की लोकेशन 19 व 20 मई, 2024 को झांसी में तथा एयर एम्बुलेंस की लोकेशन 20 मई, 2024 को लखनऊ में रहेगी।

50 प्रतिशत मतदेय स्थलों पर (14984 मतदेय स्थल) लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गयी है, जिसका पर्यवेक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं भारत निर्वाचन आयोग तीनों स्तरों पर किया जायेगा। उक्त के अतिरिक्त 4,199 मतदेय स्थलों पर वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई है। पाँचवे चरण में कुल 561 आदर्श मतदेय स्थल एवं 126 महिला, 53 दिव्यांग तथा 80 युवा कार्मिक प्रबंधित मतदेय स्थल बनाये गये हैं।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से वोटर इन्फार्मेशन स्लिप निर्वाचकों को वितरित करायी गयी है, जिसके माध्यम से उन्हें अपने वर्तमान मतदेय स्थल एवं क्रम संख्या की जानकारी हो सकेगी। पाँचवे चरण में कुल 2,65,90,001 (02 करोड़ 65 लाख 90 हजार 01) मतदाताओं को वोटर स्लिप वितरित की गयी है। इसके अतिरिक्त मतदाता वोटर हेल्पलाइन एप, भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से भी अपने मतदेय स्थल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मतदाताओं की सुविधा हेतु वोटर गाइड का भी वितरण किया गया है। पाँचवे चरण के जनपदों में 49,00,426 (49 लाख 426) परिवारों को वोटर गाइड वितरित की गयी है। पाँचवे चरण के जनपदों में 27 अक्टूबर, 2023 से 19 मई, 2024 तक कुल 20,56,664 ( 20 लाख 56 हजार 664 ) मतदाता फोटो पहचान पत्र वितरित कराये गये हैं।

मतदान की अवधि में सभी बी0एल0ओ0 एल्फाबेटिक लोकेटर मतदाता सूची के साथ मतदाता सहायता बूथ पर उपस्थित रहेंगे एवं आने वाले मतदाताओं की सहायता करेंगे। दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्रों पर व्हील चेयर एवं जगह-जगह पर वॉलन्टियर की व्यवस्था की गयी है, जो कि दिव्यांग मतदाताओं की सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगे।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 अन्य फोटो पहचान पत्र (यथा-आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी किये गये फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अन्तर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एनपीआर के अन्तर्गत आरजीआई द्वारा जारी किये गये स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केन्द्र/राज्य सरकार/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कम्पनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किये गये फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों/विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किये गये सरकारी पहचान पत्र और यूनिक डिसएबिलिटी आईडी(यूडीआईडी) कार्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार) मतदेय स्थल पर मतदाताओं की पहचान किये जाने हेतु मान्य होंगे।

मतदान से संबंधित कोई भी शिकायत टोल-फ्री नं0- 1800-180-1950 प्रदेशस्तर पर तथा 1950 जिलास्तर पर काल करके दर्ज करायी जा सकती है। इसके अतिरिक्त सी-विजिल, एन0जी0एस0पी0/ वी0एच0ए0 पर भी शिकायतें दर्ज करायी जा सकती है।
पाँचवे चरण में सी-विजिल पर 16 मार्च, 2024 से 19 मई, 2024 तक कुल 1439 शिकायतें दर्ज हुई हैं। उनमें 924 शिकायतें सही पायी गयी हैं तथा 515 शिकायतें गलत पायी गयी हैं। कुल 924 सही शिकायतों में से 850 शिकायतें 100 मिनट की नियत समयावधि में निस्तारित की गयी हैं। शिकायत निस्तारण का औसत समय 48.01 मिनट है, जो कि नियत समयावधि 100 मिनट से कम है। पाँचवे चरण में 16 मार्च, 2024 से 19 मई, 2024 तक 47 करोड़ रूपये की कीमत की शराब, नकदी व ड्रग आदि जब्त की गयी।

मतदान प्रतिशत की जानकारी 2-2 घण्टे पर मीडिया को प्रेषित की जायेगी। इसके अतिरिक्त वोटर टर्नआउट एप एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के सोशल मीडिया हैण्डलस् पर भी मतदान प्रतिशत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

………………

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button