उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राजस्थान सरकार में मंत्री राजवर्धन सिंह राठौर ने कल्याणपुरी में हर्ष मल्होत्रा के साथ किया रोड शो

दिल्ली भादिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पश्चिम दिल्ली संसदीय क्षेत्र के हरि नगर मे सिख सम्मेलन को सम्बोधित कियाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पश्चिम दिल्ली संसदीय क्षेत्र के हरि नगर मे सिख सम्मेलन को सम्बोधित किया

नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पश्चिम दिल्ली संसदीय क्षेत्र में सिख सम्मेलन को सम्बोधित किया तो उत्तर पश्चिम जिले में विशाल महिला सम्मेलन में भाग लेकर मोदी सरकार के महिला शासतिकरण का उल्लेख किया और नरेला में किसानों की सभा को भी सम्बोधित किया।

राजस्थान सरकार में मंत्री  राजवर्धन सिंह राठौर ने  पूर्वी दिल्ली से प्रत्याशी  हर्ष मल्होत्रा के साथ कल्याणपुरी में रोड़ शो कर जनसमर्थन मांगा और उन्हे जनता का अपार स्नेह मिला।

प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने प्रदेश मीडिया विभाग द्वारा आयोजित “लंच पर चर्चा” कार्यक्रम में दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकारों से सामायिक विषयों पर चर्चा की जिसमे पार्टी नेता  विजेन्द्र गुप्ता,  अरविंदर सिंह लवली,  राजकुमार चौहान,  नसीब सिंह,  नीरज बसोया,  अमित मलिक, मीडिया प्रमुख श्री प्रवीण शंकर कपूर, कोषाध्यक्ष  सतीश गर्ग और सभी संसदीय क्षेत्रों के प्रभारी सम्मलित हुए।

पूर्वी दिल्ली लोकसभा प्रत्याशी श्री हर्ष मल्होत्रा के लिए आज राजस्थान के मंत्री राजवर्धन सिंह राठौर ने एक विशाल रोड शो में शामिल होकर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए लोगों को अपील की। इस मौके पर भाजपा नेता श्री अनिल गुप्ता,  महेंद्र आहूजा,  विजेन्द्र धामा एवं  संजय गोयल के अलावा  यासिर जिलानी, क्षेत्रीय निगम पार्षद एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

राजवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि 2024 का चुनाव अवसर है घोटालेबाजों को परिवारवादी राजनीति करने वालों की राजनीति खत्म कर 2047 के विकसित भारत की नींव रखने के लिये तीसरी बार श्री नरेन्द्र मोदी को प्रधान मंत्री बनाने का।

उत्तर पश्चिम दिल्ली में दिल्ली भाजपा के महिला मोर्चा द्वारा आयोजित महिला सम्मेलन में हजारों महिलाएं सम्मलित हुईं। सम्मेलन को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा, प्रत्याशी  योगेंद्र चंदोलिया, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमति दीप्ती रावत एवं प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष  ऋचा पांडेय आदि ने सम्बोधित किया।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि गत दस वर्ष में घर घर शौचालय, उज्ज्वला योजना से लेकर महिला शासतिकरण हेतू अनेक कार्य करने के बाद प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन बिल लाने के महिलाएं आज भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति बन गई हैं।

पश्चिम दिल्ली प्रत्याशी  कमलजीत सहरावत के समर्थन में हरि नगर में आयोजित सिख सम्मेलन को सम्बोधित करते हुऐ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा ने अपील की कि देश की आज़ादी की लड़ाई, देश की सीमाओं की रक्षा एवं देश के नवनिर्माण में योगदान देने वाली सिख कौम भारत की एकता अखण्डता बनाये रखने के लिए इस चुनाव में भाजपा का साथ दे। वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव बब्बर ने संयोजन किया और श्री कुलविंदर सिंह,  चरणजीत सिंह एवं  इंद्र बलली ने अतिथियों का अभिनंदन किया।

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button