उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

नारी अस्मिता को बचाने के लिए दुष्कर्मी नेताओं से भरी भाजपा को सत्ता से जड़ से उखाड़ कर फेंक दिया जाये : ममता चौधरी

रेवन्ना को बचाने की कोशिश के विरोध में कांग्रेस की महिला नेत्रियों के द्वारा शांतिप्रिय कैंडल मार्च निकाला गया

लखनऊ । प्रज्वल रेवन्ना को बचाने की कोशिश के विरोध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी महिला कांग्रेस मध्य जोन की अध्यक्ष ममता चौधरी के नेतृत्व में ऐशबाग लखनऊ में कांग्रेस की महिला नेत्रियों के द्वारा एक शांतिप्रिय कैंडल मार्च निकाला गया।

इस मौके पर बोलते हुए  ममता चौधरी ने कहा कि चाल चरित्र और चेहरे की बात करने वाली भाजपा का वास्तविक चरित्र जनता के सामने आ चुका है यह सिर्फ दुष्कर्मियों को पोषित करते हैं और उन्हें बचाने का प्रयास करते हैं। राम दुलार गोड से लेकर कुलदीप सिंह सेंगर तक एक लंबी फेहसरित है भाजपा के दुष्कर्मी नेताओं की।

श्रीमती चौधरी ने कहा कि रेवन्ना मामले में भाजपा का जो रवैया रहा उसने यह सिद्ध कर दिया कि यह पार्टी पूरी तरह से रूख अपना चुकी है। इस देश में नारी अस्मिता को बचाने के लिए अब यह जरूरी हो गया है कि दुष्कर्मी नेताओं से भरी इस पार्टी को सत्ता से जड़ से उखाड़ कर फेंक दिया जाये।

सुशीला शर्मा, शहाना सिद्दीकी, प्रज्ञा सिंह, डॉ. रिचा शर्मा, मेहताब जायसी, सुष्मा मिश्रा, शीला मिश्रा, विभा त्रिपाठी, लता द्विवेदी, मधु मिश्रा, रामकुमारी सहित भारी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button