उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दिल्ली में कांग्रेस एक डूबा हुआ जहाज है : प्रवीण शंकर कपूर

अंतरिम दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति पर प्रतिक्रिया

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि दिल्ली में कांग्रेस एक डूबा हुआ जहाज है। स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने 1998 से 2013 तक सत्ता को देखा है और पार्टी को पुनर्जीवित करने के लिए काम करना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व को दिल्ली यूनिट को उस अरविंद केजरीवाल का पिछलगु बनाना चाहती है जिसने कांग्रेस को बदनाम कर सत्ता से बाहर धकेला था।

कांग्रेस नेतृत्व की दिल्ली यूनिट के प्रति गंभीरता को इसी से समझा जा सकता है कि नेतृत्व ने एक अंशकालिक अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी का चयन किया है, जो कि अपने पूर्णकालिक कार्य के रूप में पंजाब कांग्रेस के प्रभारी के रूप में काम कर रहे हैं। वह पंजाब आम आदमी पार्टी को भ्रष्ट बताते हुए उसे हराने के लिए काम करेंगे, लेकिन यहां दिल्ली में अंतरिम अध्यक्ष के रूप में वह आम आदमी पार्टी की तारीफ करेंगे उसे विकास का प्रतीक बतायेंगे।

 

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button