उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में अनुसूचित जाति मोर्चा का एकदिवसीय बुद्धिजीवी सम्मेलन हुआ

तरुण चुग, लाल सिंह आर्य, संजय निर्मल, पवन राणा एवं मोहन लाल गिहारा ने सम्मेलन को किया संबोधित

नई दिल्ली : एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से अनुसूचित जाति बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव  तरुण चुग, मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य और राष्ट्रीय महासचिव संजय निर्मल, दिल्ली भाजपा के संगठन महामंत्री  पवन राणा एवं सभी मोर्चो के प्रभारी सुमित भसीन भी सम्मेलन में उपस्थित रहें। सम्मेलन की अध्यक्षता दिल्ली प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष  मोहन लाल गिहारा ने की।

मंच का संचालन प्रदेश मोर्चे महामंत्री लाजपत राय एवं  रुपेश मेहरा ने किया। सम्मेलन में मोर्चे के प्रदेश के पदाधिकारियों सहित सभी 14 जिलों के जिलाध्यक्षो सहित जिला पदाधिकारी और मंडलों के अध्यक्ष और समाज के अलग अलग क्षेत्रों से आए कई बुद्धिजीवी सम्मेलन में शामिल हुए।

सम्मेलन में अनुसूचित जाति समाज के अलग अलग क्षेत्रों से आए बुद्धिजीवीयों को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने कहा कि आजादी के बाद से ही काग्रेस ने किस प्रकार से अनुसूचित जाति समाज की अनदेखी की। उन्हें विकास से वंचित रखा। लेकिन मोदी सरकार के आने के बाद समाज के सभी वर्गों को समान रुप से अवसर दिया और आज विकास की नई धारा चल रही है।

मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने अनुसूचित जाति समाज के लोगो को जो सम्मान दिया वह कांग्रेस के 60 साल के कार्यकाल में भी नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने लोगों के कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं लागू की और अनुसूचित जाति समाज के लोगो को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा।

वही अनुसूचित जाति मोर्चा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष  मोहन लाल गिहारा ने भाजपा में अनुसूचित जाति समाज को दिया जा रहे सम्मान के विषय में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि देश के सर्वोच्च पद पर भी भाजपा ने अनुसूचित जाति को आसीन किया। ये समाज के लिए बहुत सम्मान की बात है और ये केवल भाजपा ही कर सकती है। अनुसूचित जाति समाज के अलग अलग क्षेत्रों से आए कई बुद्धिजीवियों ने समाज को और कैसे आगे बढ़ाए, कैसे समाज और अधिक मजबूत हो अपने अपने विचार रखे।

 

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button