उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के कई पदाधिकारी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए

नई दिल्ली : पूर्व महापौर सुश्री आरती मेहरा, विधायक  मोहन सिंह बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्वी दिल्ली लोकसभा प्रभारी डॉ. अनिल गुप्ता एवं निगम पार्षद संदीप कपूर की उपस्थिति में आज आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के प्रमुख नेता अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश कार्यालय में  संजय अग्रवाल, 2012-17 के नॉमिनेटेड कॉउंसलर श्री नरेन्द्र जैन, बपरौला से निर्दलीय निगम चुनाव लड़ने वाले श्री रविन्द्र फौगाट, समाजिक कार्यकर्ता सुश्री डिम्पल खन्ना और श्री लवकेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी अपने 200 से अधिक समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।

इस मौके पर  आरती मेहरा ने सभी का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि देश में मोदी सरकार की नीतियों से लगातार आम जनता के अलावा दूसरी पार्टी के नेता भी प्रभावित हो रहे हैं और अभी दिल्ली में एक लंबी कातार है जो भाजपा में शामिल होने को तैयार है।

मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि आज देश की कई राजनीतिक पार्टियां हैं जो वायदें कुछ और करती है और जमीनी हकीकत कुछ और है लेकिन भारतीय जनता पार्टी एकलौती ऐसी पार्टी है जो प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रही है और देश के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसलिए अन्य राजनीतिक दलों के नेता भी भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हैं।

 

Related Articles

Back to top button