मजबूत संगठन से ही होगा व्यापारियों की समस्याओं का समाधान: संजय गुप्ता
उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यापारियों को सम्मानित किया गया

लखनऊ : उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ,चन्दर नगर, आलमबाग” के तत्वाधान में चन्दर नगर आलमबाग बाजार में “क्षेत्रीय व्यापारी सम्मेलन” एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ.
“क्षेत्रीय व्यापारी सम्मेलन” में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे तथा सम्मेलन में संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी ,प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चड्ढा, नगर महामंत्री मोहित कपूर, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, चंदर नगर के चेयरमैन हरीश कोहली मौजूद रहे तथा सम्मेलन को संबोधित किया तथा भारी संख्या में चंदर नगर आलमबाग बाजार के व्यापारी सम्मेलन में मौजूद रहे.

“क्षेत्रीय व्यापारी सम्मेलन” में चंदर नगर आलमबाग मार्केट के अध्यक्ष मनमोहन सिंह मोनी एवं वरिष्ठ महामंत्री रघुवर दयाल पांडे ने स्थानीय समस्याओं को मजबूती से उठाया
चंदर नगर आलमबाग मार्केट के अध्यक्ष मनमोहन सिंह मोनी ने बाजार में अस्थाई अतिक्रमण, यातायात से होने वाले जाम एवं सीवर की समस्या को सम्मेलन में उठाया
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारियो की जागरूकता एवं एकजुटता से ही समस्याओं का समाधान होगा.
उन्होंने व्यापारियों से चुनाव में जाति धर्म से ऊपर उठकर वोट देने तथा मजबूत व्यापारी वोट बैंक के रूप में अपने आप को स्थापित करने की बात कही.
उन्होंने कहा व्यापारी वर्ग में सभी जाति धर्म के लोग होते हैं यदि व्यापारी केवल व्यापारी बनकर वोट दे तो केवल व्यापारियों के वोट से ही सरकार बनेगी तथा कोई भी राजनीतिक दल व्यापारियों के हितों की अनदेखी नहीं कर सकता.
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने सम्मेलन में कहा भ्रष्ट अधिकारियों से घबराने की आवश्यकता नहीं है संगठन को सूचना दे संगठन मजबूती से करवाई कराएगा उन्होंने कहा मजबूत संगठन से ही व्यापारियों की समस्याओं का समाधान होगा.
व्यापारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प व्यापारी सम्मेलन में लिया.
इस अवसर पर संगठन में 15 नए व्यापारियों को पदाधिकारी के रूप में शामिल किया गया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले 9 व्यापारियों को प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा सम्मानित भी किया गया.
व्यापारी सम्मेलन में रणवीर सिंह भसीन, सुरजीत सिंह राजपाल, मनमोहन सिंह सेठी ,प्रधान जी कमलजीत सिंह छतवाल ,महेंद्र पाल सिंह साहनी ,गुरविंदर सिंह बजाज वीरेंद्र कुमार चौधरी हरप्रीत सिंह अबरोल ,बलवीर सिंह खुराना, गुरदीप सिंह सैनी, मनमोहन सिंह, सनी आनंद, सौरभ त्रिवेदी ,अमन सिंह राजपूत, सतनाम सिंह धांजल, त्रिलोचन सिंह विरोधी, विकास अरोड़ा ,सुरेश कुमार वाधवा,
नंद किशोर नीतू ,संदीप सिंह राठौड़ सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे.


