श्री अग्रवाल सभा ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

लखनऊ। श्री अग्रवाल सभा की ओर से होली मिलन समारोह अग्रवान शिक्षा संस्थान परिसर मोतीनगर लखनऊ में बड़े धूमधाम व हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाराजा अग्रसेन की आरती एवं पूजन से प्रारम्भ हुआ तत्पश्चात् लोगो ने एक-दूसरे को गले मिलकर एवं अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाये दी।

इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शिव शनि समूह के कलाकारों के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति पेश की गई। दो कुंतल रंग बिरंगे फूलों की होली खेली गई। फूलों की होली में वृन्दावन बिहारी जी का स्वरुप, राधा-कृष्ण और श्रीकृष्ण के विविध स्वरूपों के दर्शन के कराए।

कार्यक्रम का शुभारंभ से पूर्व प्रथम पूज्य गणेश की वंदना एवं दीप प्रज्जवलन किया गया। कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सभी ने एक दूसरे को रंग लगाकर उत्साह और सम्मान भाव प्रदर्शित किया। संगठन के अध्यक्ष ने संगठन के बंधुओं का स्वागत करते हुए उनको पटका पहनाकर और महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा देकर सम्मानित किया और देश की तरक्की में अग्र समाज का सबसे बड़ा योगदान रहता है, यह बताते हुए संगठन की उपलब्धियां गिनाई।

संस्था के महामंत्री ने महानगर के सभी अग्रवाल संगठनों को एक मंच पर एकजुट रहने का अनुरोध किया, जिससे अब समाज एकजुट हो सके और मजबूत बने। संस्था के कोषाध्यक्ष ने सभा के वार्षिक कार्यक्रम के बारे में बताया तथा उन्हें निरंतर कार्यक्रमों को उत्तम बनाने को कहा।

इसके पश्चात उपस्थित सभी अग्रवाल सभा के बन्धुओं को होली पर्व की बधाई देते हुये कहा कि आज देश को द्वेष भावना मिटाकर तथा विघटनकारी तत्वों का नाश करके अपने राष्ट्र को विश्व में अग्रणी बनाएं। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. जगदीश अग्रवाल, महामंत्री अनुपम मित्तल, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र अग्रवाल, मनोज हवेलिया, राजेंद्र अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, राजेंद्र गर्ग, सचिन कछल एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।



