उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बाबू बनारसीदास वार्ड के अध्यक्ष गंगा सागर दिवेदी के महावीर पुरी स्थित घर पर सिलेंडर फटने से घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्थ हो गया

भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल जाना।

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर कैंट मंडल 3 अन्तर्गत बाबू बनारसीदास वार्ड के अध्यक्ष गंगा सागर दिवेदी के महावीर पुरी स्थित घर पर सिलेंडर फटने से घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्थ हो गया और घर पर उपस्थित बृज बहादुर, बद्री प्रसाद, राजकुमार सोनी, प्रभात द्विवेदी और मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


घटना की जानकारी मिलने पर महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल जाना। डॉक्टर से वार्ता कर उचित इलाज कराए जाने को कहा एवं परिजनों को हर संभव मदद के लिए आश्वासन दिया। डॉक्टर ने बताया कि सभी मरीजों की हालात नियंत्रण में है। अस्पताल में देखभाल के लिए पूर्व मंडल अध्यक्ष विनायक पांडे, मंडल अध्यक्ष मानस बहरी और और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button