उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उच्चतम न्यायालय के मास्टर ट्रेनर्स ने दिया परामर्शदाताओं को तकनीकि प्रशिक्षण

लखनऊ : उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशन में उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा न्यायिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान गोमती नगर लखनऊ में रविवार को One Day Sensitization Programme For Counsellors of Family Courts of Uttar Pradesh आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ इरफान अहमद, विशेष कार्याधिकारी, न्यायिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान, संतोष कुमार-।। सचिव, उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा उच्चतम न्यायालय के मास्टर ट्रेनर्स(एम0सी0पी0सी0) द्वारा किया गया।

एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन टेक्निकल सेशन्स में आयोजित किया गया जिसमें उच्चतम न्यायालय के मास्टर ट्रेनर्स(एम0सी0पी0सी0) द्वारा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के परिवार न्यायालयों में नियुक्त 85 परामर्शदाताओं (काउन्सलर्स) को तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया जिससे न्यायालयों में लंबित पारिवारिक विवादों में दक्षता के साथ उभय प़क्षकारों के मध्य सुलह-समझौता कराया जा सके और पारिवारिक न्यायालयों में लंबित वादों का अधिकाधिक निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

कार्यक्रम का संचालन निशांत देव, विशेष कार्याधिकारी, न्यायिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सन्तोष कुमार-।।, सचिव, उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सभी प्रतिभागियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सुरजन सिंह, विशेष कार्याधिकारी, संजय सिंह-।। उपसचिव तथा निश्चल शुक्ला, उपसचिव उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button