उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
चार्टर्ड अकाउंटंट सोसाइटी ने किया प्रथम क्रिकेट प्रोफेशनल प्रीमियर लीग 2024 का आयोजन

लखनऊ : चार्टर्ड अकाउंटंट सोसाइटी ने रविवार 25 फरवरी .2024 को स्पोर्ट्स गैलेक्सी मैदान पारा में प्रथम क्रिकेट प्रोफेशनल प्रीमियर लीग 2024 का आयोजन कंपनी सेक्रेटरी इंस्टिट्यूट, कॉस्ट मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट एवं अधिवक्ताओं के साथ किया, जिसमे चारों संस्थाओं की टीमों ने क्रिकेट मैच खेला.
रनर अप मैच में कंपनी सेक्रेटरी टीम ने कॉस्ट मैनेजमेंट की टीम को 97 रन से हराकर टूर्नामेंट का तीसरा स्थान हासिल किया| उसी जगह फाइनल में लखनऊ सीए सोसाइटी की टीम ने एक रोमांचक मुक़ाबले में अधिवक्ताओं की टीम को 9 विकेट से हराकर पहले प्रोफेशनल प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम कर लिया|



