श्री श्याम ज्योत मंडल ने निशानोत्सव के लिए किया भूमि पूजन

लखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल की ओर से ऐशबाग के तिलकनगर स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में 8 मार्च से शुरू होने वाले तीन दिवसीय श्री श्याम निशानोत्सव के लिए रविवार को पूरे विधि विधान से मंडल सदस्यों एवं पंडाल के रचयिताकर्ता ने भूमि पूजन करके बाबा श्याम के भव्य दरबार की नींव रखी। भूमि पूजन में उपस्थित भक्तजनों ने खाटू नरेश से की निर्विध्न उत्सव संपन्न होने की मंगल कामना।

इसके पश्चात ही बाबा श्याम का भव्य दरबार बनाने का कार्य जोर शोर प्रारंभ किया जाएगा। श्री श्याम ज्योत मंडल के मीडिया प्रभारी अनुपम मित्तल ने बताया कि तीन दिवसीय 41वें श्री श्याम निशानोत्सव की शुरूवात 8 मार्च को कोलकाता के संजय शर्मा, दिल्ली के शीतल पाण्डेय और 9 मार्च को कोलकाता के संजय शर्मा, फतेहाबाद के परविंदर पलक शहनाई सांवरे की महफिल में बाबा श्याम के भजनों का गुणगान करेंगे। महाराष्ट्र एवं कोलकाता के कलाकारों के द्वारा महाशिवरात्रि एवं मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम पर आधारित नृत्य नाट्य का मंचन श्याम निशानोत्सव में पहली बार किया जाएगा।
टेंट का कार्य तलवार टेंट के अमन तलवार, श्याम बाबा के भव्य दरबार को सुशोभित करने का कार्य गिनीज बुक रिकॉर्ड होल्डर असीम मात्या एवं कानपुर के श्री बाजोरिया जी से खाटू नरेश का निशान आएगा। रविवार 10 मार्च को श्री श्याम सतरंगी ध्वजा यात्रा तिलकनगर से प्रारंभ होकर बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू धाम मंदिर पर भक्तजन बाबा श्याम को निशान अर्पित करेंगे।
बुधवार 13 मार्च को खाटू श्याम मंदिर से बाबा श्याम का निशान लेकर बस से खाटू धाम यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां बाबा श्याम का निशान चढ़ाया जाएगा। रविवार 21 अप्रैल को सामूहिक कन्या विवाह समारोह का आयोजन महाराजा अग्रसेन विद्यालय, मोतीनगर लखनऊ में किया जाएगा। इस भूमि पूजन कार्यक्रम में श्रवण अग्रवाल,अनिल अग्रवाल, सुरेश कंछल, जितेंद्र, मोती कंछल, मुकेश अग्रवाल समेत कई सदस्य उपस्थित थे।



