उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ महानगर में लाभार्थी जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ

लखनऊ : वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने माल एवेन्यू के शिवपुरम बस्ती से लखनऊ महानगर में लाभार्थी जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ किया। मंत्री सुरेश खन्ना ने बस्ती में बूथ संख्या 253 और 254 पर जनसंपर्क किया और लाभार्थियों के घरों पर जाकर सरकार की विभिन्न योजनाओं के पत्रको का वितरण किया और ‘लाभार्थियों की समृद्धि मोदी की गारंटी’ का स्टीकर चिपकाए व उनके मोबाइल से 96380 02024 पर मिस्ड कॉल करा कर पार्टी से जोड़ने का कार्य किया।

लाभार्थियों के साथ जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने सेल्फी व फोटो ली जिसको सरल एप और सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। उपस्थित मीडिया को संबोधित करते हुए मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में लाभार्थी है जिनको केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ समान रूप से बिना भ्रष्टाचार और बिचौलियों के मिला है। बहुत से परिवार ऐसे हैं जिनको एक से ज्यादा योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है ऐसे सभी परिवार आज भारतीय जनता पार्टी के साथ मजबूती से खड़े हैं। अभियान के तहत लाभार्थियों से संपर्क करके केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां और अन्य योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि पिछली सरकारों के समय में सरकारी योजनाएं परिवारवाद और भ्रष्टाचार के कारण गरीबों और जरूरतमंद लोगों को नहीं मिल पाती थी लेकिन भाजपा सरकार में सभी वर्गों को घर-घर जाकर योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा जैसे अभियान भी राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे हैं।
संपर्क के दौरान मंत्री सुरेश खन्ना रोहित कुमार, सुभाष यादव, आशाराम कनौजिया, सूरजपाल शर्मा से भेंट की जिन्होंने बताया कि इन सभी को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुए। इरशाद खान को आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज मिला। सुरेश कुमार को आवास के अतिरिक्त आयुष्मान कार्ड के माध्यम से राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 2 लाख का लीवर का इलाज भी मुफ्त हुआ। रीता कुमारी ने बताया कि बेटियों के लिए सुमंगला योजना व कन्या विद्या धन योजना का लाभ मिल रहा है। कृष्णा शुक्ला को भी मुख्यमंत्री राहत कोष से इलाज के लिए 5 लाख की धनराशि मिली।

जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र वासियों द्वारा बताई गई समस्याओं को भी सुरेश खन्ना ने सुना और तत्काल संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।
लाभार्थी संपर्क के दौरान अभियान संयोजक सौरभ वाल्मीकि, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, मंडल अध्यक्ष आनंद पांडे, शुभम गुप्ता, अखिलेश शुक्ला, विनोद तिवारी, नीरज मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि पार्टी द्वारा 25 फरवरी से 5 मार्च तक लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया जाएगा जिसमें एक से तीन मार्च तक विशेष अभियान चलेगा जिसमें सांसद, विधायक, वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि लाभार्थियों से जनसंपर्क व संवाद अभियान चलाएंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button