उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

एक नेफ्रोलॉजिस्ट से जानें नियमित किडनी जांच का महत्व : डॉ. दीपक दीवान

लखनऊ : किडनी हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। शरीर में अपशिष्ट को खत्म करने, द्रव संतुलन को रेगुलेट करने और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में किडनी की भूमिका प्रमुख होती हैं। इसके अलावा किडनी लाल रक्त कोशिका उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण हार्मोन का उत्पादन भी करती है। इन सब जरूरी कार्यों के बावजूद क्रोनिक किडनी रोग का खतरा तब मंडराता है जब किडनी क्षतिग्रस्त हो जाती है और उसकी ब्लड-फ़िल्टरिंग क्षमता कम हो जाती है। अगर उपचार न किया जाए तो क्रोनिक किडनी रोग से किडनी फेलियर हो सकता है। इसलिए किडनी के कामकाज की निगरानी और शुरुआती स्टेज में क्रोनिक किडनी रोग की पहचान करने के लिए नियमित जांच महत्वपूर्ण है।

रीनल साइंस डायरेक्टर, नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. दीपक दीवान ने कहा, “जब किडनी के स्वास्थ्य की बात आती है तो रोकथाम बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है। नियमित जांच न केवल हमें जल्दी इलाज कराने में मदद करता है बल्कि व्यक्तियों को खतरों को कम करने वाली लाइफस्टाइल आदतों को अपनाने में मदद करता है। यह चिंताजनक है कि चिकित्सा प्रगति के बावजूद इस बारे में जागरूकता की कमी बनी हुई है, जिसके कारण किडनी फेलियर के ऐसे केस सामने आ रहे हैं, जिन्हें ठीक नही किया जा सकता है। नियमित जांच में निवेश करना एक तरह से लंबे समय के लिए स्वास्थ्य और जीवन शक्ति में निवेश है।”

क्रोनिक किडनी रोग एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य खतरा पैदा करता है। इस बीमारी से पूरी दुनिया में लाखों लोग पीड़ित होते हैं। डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, आनुवंशिक प्रवृत्ति, उम्र, मोटापा और कुछ दवाओं के कारण क्रोनिक किडनी रोग होने का खतरा रहता है। इसलिए किडनी बीमारियों की रोकथाम और जल्दी पता लगाने में नियमित जांच का महत्व बढ़ जाता है। जल्दी जांच होने पर इस तरह की बीमारी का पता चलने से इलाज जल्दी शुरू हो सकता है और व्यक्ति को बचाया जा सकता है। नियमित किडनी जांच का यह सक्रिय दृष्टिकोण हमें किडनी के कामकाज़ का आकलन करने और संभावित समस्याओं की पहचान करने की सहूलियत देता है। इस मानसिकता को अपनाने वाले व्यक्ति न केवल अपने समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं बल्कि किडनी की बीमारियों के खतरे को भी काफी कम कर देते हैं।

किडनी हमारे शरीर में संतुलन स्थापित करती है। वैसे तो किडनी शरीर के प्रमुख कार्यों को अंजाम देती है लेकिन इसके बावजूद किडनी की बीमारियों पर अक्सर तब तक ध्यान नहीं दिया जाता और जब ध्यान दिया जाता है तो काफी देर हो चुकी होती है। इसलिए नियमित जांच कराना बहुत जरूरी होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button