उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

“आप” नेताओं के घड़ियाली आसूं देख दिल्ली वाले स्तब्ध हैं : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से लेकर आम आदमी पार्टी के छोटे नेताओं को लोकतंत्र के नाम की दुहाई देते देखना हास्यास्पद है।

2015 से आज तक ना जाने कितनी बार केजरीवाल सरकार ने हठधर्मी के साथ समूचे विपक्ष को विधानसभा की कार्यवाई से निलंबित किया है यह सर्वविदित है।

वरिष्ठ विधायक श्री ओमप्रकाश शर्मा को तो लगभग दो साल केजरीवाल सरकार ने विधानसभा के बाहर रखा था और आज भी जनहित के मुद्दे उठाने से रोकने के लिए नेता प्रतिपक्ष को छोड़ समस्त विपक्ष को निलंबित किया जाने निंदनीय है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की यह खेदपूर्ण है की जिन विधानसभाध्यक्ष ने जनहित मुद्दों को लेकर आवाज़ उठाई रहे भाजपा विधायकों को सदन से निलंबित कर दिया वही आज आम आदमी पार्टी विधायकों की सदन में फैलाई अराजकता पर चुप्पी साधे रहे और उन पर कोई कार्रवाई नही की।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि गत 9 साल से दिल्ली विधानसभा में तो गत वर्ष से नगर निगम में लगातार लोकतंत्र की हत्या करने वाले सौरभ भारद्वाज जैसे “आप” नेताओं के लोकतंत्र के नाम पर घडिय़ाली आसूं देख दिल्ली वाले स्तब्ध हैं।

श्री सचदेवा ने कहा है कि गत 9 वर्ष में अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में प्रश्नकाल तक को बाधित कर विधायकों एवं जनता के अधिकारों पर कुठाराघात किया है।

वहीं दूसरी ओर गत 14 माह से दिल्ली नगर निगम की संवैधानिक कमेटियों का चुनाव बाधित कर अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में लोकतंत्र का गला घोंटा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button