उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

देश के उत्थान में व्यापारियों का अप्रतिम योगदान : दया शंकर सिंह

राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की विशाल व्यापारी रैली

लखनऊ । देश के उत्थान में हमेशा व्यापारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है, चाहे आजादी की लड़ाई हो या राम जन्म भूमि पर मंदिर के निर्माण की बात हो, दोनो ही जगह व्यापारियों का योगदान सराहनीय रहा है।

उक्त विचार राजधानी के रविन्द्रालय प्रेक्षागृह में परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की विशाल व्यापारी रैली में मुख्य अतिथि के रूप में कही।

उन्होने आगे कहा कि इस देश के उत्थान में व्यापारियों का अप्रतिम योगदान रहा है, उनके कारण ही मंदिर का भव्य निर्माण संभव हो पाया है। उन्होंने व्यापारियों की मांगों को न्यायोचित बताते हुए मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

समारोह में विशिष्ट अतिथि व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने व्यापारियों की मांगों से सहमति जताते हुए कहा कि आज की सरकार में व्यापारियों का हित सुरक्षित है। पहले गरीब को मिटाने की बात होती थी, आज गरीब के कल्याण की बात होती है। पहले भ्रष्टाचार से व्यापारी पीड़ित थे, आज सुरक्षित माहौल में व्यापार कर रहे हैं।

रैली में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने अपने संबोधन में देश के 11 करोड़ खुदरा व्यापरियों की मूलभूत समस्याओं को महामहिम के सामने रखते हुए खुदरा व्यापार मंत्रालय के गठन की मांग रखी। उन्होंने काफी बड़ी संख्या में व्यापारियों की कर्जदारी का मामला उठाते हुए कहाकि इस समय सरकारी और प्राइवेट माध्यम से क्रेडिट कार्ड और पर्सनल लोन काफी संख्या में बांटे जा रहे हैं, इस पर सख्ती से अंकुश लगाने की जरुरत है क्योंकि इसके जाल में फंसकर व्यापारी आत्महत्या को मजबूर हो रहे हैं।

इस अवसर पर उन्होंने दया शंकर सिंह और कपिल देव अग्रवाल को एक सुझाव पत्र सौंपा, जिसमें जी एस टी का स्लैब कम करने, जी एस टी अदा करने वाले व्यापारियों को जब वे साठ वर्ष से ऊपर या काम करने में अशक्त हो जाएं पेंशन देने ,जी एस टी का सरलीकरण करने, विधान परिषद और राज्य सभा में व्यापारियों को नामित करने प्रदेश के निगमों में व्यापारियों को नामित करने ,दो लाख तक के ऋण माफ करने, ऑनलाइन बिजनेस पर रोक लगाने, व्यापारियों के लिए दैवीय आपदा कोष बनाने की मांग की गई है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता ने मनीष पटियानी को लखनऊ महानगर का अध्यक्ष बनाने की घोषणा की।

इस अवसर पर महेश गोयल, ओंकारनाथ केशरी, जगत नारायण, रितेश अग्रवाल, शिवम विश्नोई, मनीष अग्रवाल, गोविंद बाबू टाटा, अश्विनी गुप्ता, अनीता अग्रवाल और कुसुम केशरवानी सहित उत्तर प्रदेश के  विभिन्न जिलों से आये तमाम व्यापारी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button