उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

55वीं प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी-2024 में उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल को किचन गार्डन एवं गार्डन प्रदर्शनी मे प्रथम पुरस्कार

लखनऊ : 17 से 19 फरवरी तक राजभवन में चलने वाली 55वीं प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी-2024 के समापन अवसर पर प्रतियोगिता मे भाग लेने वाले प्रतिभागियों में उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल को किचन गार्डन (100-200 वर्ग मीटर) में प्रथम स्थान एवं गार्डन प्रदर्शनी (400-500 वर्ग मीटर) में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया l इस अवसर पर  राज्यपाल, उत्तर प्रदेश, आनंदीबेन पटेल द्वारा मण्डल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे, लखनऊ, एस.एम. शर्मा को प्रथम शील्ड पुरस्कार सहित विभिन्न वर्गों मे कुल 46 पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया ल

इस प्रदर्शनी प्रतियोगिता कार्यक्रम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात, उत्तर प्रदेश, सरकार,  दिनेश प्रताप सिंह एवं मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश सरकार, दुर्गा शंकर मिश्रा व अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे ल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button