उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर हुई पंचायत में सभी संगठनों ने 23 फरवरी को दिल्ली चलो का किया ऐलान

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर हुई पंचायत में सभी संगठनों ने 23 फरवरी को दिल्ली चलो का ऐलान किया.

गौरतलब है कि प्रशासन ने 18 फरवरी तक 10% आबादी प्लाट नए कानून को लागू करने एवं आबादी नियमावली में संशोधन करने के संबंध में हाई पावर कमेटी के गठन करने का आश्वासन दिया था एसीपी के माध्यम से 18 फरवरी को कमिश्नर द्वारा सूचना पहुंचाई गई कि तीन दिन का वक्त और लगेगा मांगे गए वक्त पर पंचायत में विचार किया और तीन दिन का वक्त देते हुए 23 तारीख से किसानों के दिल्ली कूच का ऐलान किया गया है।

 

पंचायत को संबोधित करते हुए किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा ने कहा कि पिछले 1 वर्ष से लगातार किसान सभा आंदोलन में है अन्य किसान संगठन भी आंदोलन में है प्रशासन द्वारा बार-बार आश्वासन दिए जाते हैं परंतु उनका पालन नहीं होता इसलिए हमें 23 तारीख से दिल्ली चलना है।

भारतीय किसान परिषद के सुखबीर खलीफा ने संबोधित करते हुए कहा कि अब किसान फैसला कर चुके हैं और बड़ी संख्या में 23 तारीख को दिल्ली जाएंगे। जय जवान जय किसान संगठन के नेता सुनील फौजी ने कहा नए कानून को लागू नहीं करना उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की किसान विरोधी मानसिकता को दर्शाता है गौतम बुध नगर के किसानों ने आर पार की लड़ाई का फैसला किया है.

जीत कर ही दम लेंगे। किसान संघर्ष समिति के बृजेश भाटी ने कहा कि सभी संगठन एकजुट है मिलकर लड़ेंगे मिलकर जाएंगे और जीत कर आएंगे।

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा समाजवादी पार्टी पूरी तरह किसानों की मांग के साथ है और पूरी ताकत से किसानों के साथ दिल्ली चलो के प्रोग्राम में शामिल रहेंगे। किसान यूनियन मंच के नेता सुधीर चौहान ने कहा गौतम बुद्ध नगर के सभी किसान एकजुट होकर इस लड़ाई को लड़ रहे हैं और पूरी ताकत के साथ इस लड़ाई को जीत कर ही वापस आएंगे।

पंचायत में किसान किसान सभा की गांव कमेटियों के सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। पंचायत को प्रमुख रूप से रंगलाल भाटी संयोजक वीर सिंह नागर सह संयोजक सुशील प्रधान सचिव टीकम नागर नितिन नागर प्रशांत भाटी शिशांत भाटी मोहित यादव मोहित भाटी अजब सिंह नेताजी सुरेश यादव विजय यादव सुरेंद्र यादव सलेक यादव रजे सिंह यादव दुष्यंत सेन मोनू मुखिया नरेश नागर करतार सिंह नागर रईसा चौहान कमलेश देवी यतेंद्र मैनेजर बाबा संतराम बाबा नेतराम प्रधान श्याम सिंह पप्पू ठेकेदार पप्पी भाटी मनवीर भाटी जोगेंद्री देवी तिलक देवी पूनम देवी रीना देवी गीता देवी रविंद्र बैसोया ग्यास राम जयवीर सिंह ब्रह्म सिंह घंघोला उदल यादव ने संबोधित किया एवं सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष किसान उपस्थित रहे। भवदीय, डॉक्टर रुपेश वर्मा, अध्यक्ष, अखिल भारतीय किसान सभा, गौतम बुद्ध नगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button