उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

नवनीत सहगल ने लायंस क्लब फतेहपुर के सदस्यों को समाज की भलाई के लिए प्रेरित किया 

लखनऊ । लायंस क्लब फतेहपुर के तत्वावधान में  आईटीसी फॉर्च्यून लखनऊ में आयोजित चार्टर समारोह में नवनीत सहगल ने क्लब के सदस्यों को समाज की भलाई के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि नवनीत सहगल पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश सरकार ने लायंस क्लब फतेहपुर के चार्टर अध्यक्ष विनायक नाथ, चार्टर सेक्रेटरी लॉयन स्वाति नाथ, लॉयन अभिनव सिंह, लॉयन किरन सिंह, लॉयन ज्ञान गुप्ता, लॉयन इं. डी.पी.सिंह, लॉयन मृत्युन्जय गुप्ता एवं अन्य को सम्मानित कर लायंस क्लब फतेहपुर को समाज में सकारात्मक कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में नवनीत सहगल ने सामुदायिक सेवा के महत्व और लायंस क्लब जैसे संगठनों की प्रभावशाली भूमिका पर प्रकाश डालते हुए जहां सकारात्मक परिवर्तन को बढ़ावा देने में क्लब के सदस्यों से अपील की, वहीं उन्होंने सामाजिक जरूरतों को पूरा करने में सामूहिक कार्य करने पर बल दिया।

समारोह में लायंस क्लब फतेहपुर के चार्टर अध्यक्ष विनायक नाथ ने क्लब के उद्देश्यों को सारगर्भित करते हुए समर्पण भावना की सेवा के साथ कार्य करने के लिए क्लब के सदस्यों को प्रोत्साहित किया, वहीं समाज की भलाई और दूसरों के जीवन में सार्थक बदलाव लाने के लिए क्लब की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। इस मौके पर लायंस क्लब फतेहपुर के सदस्यों ने सेवा की शपथ ली, लायनिज़्म के मूल्यों को बनाए रखने और समाज की भलाई के लिए अथक प्रयास करने का वचन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button