उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भाजपा किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश के पचास हजार ग्रामों एवं शहरो के प्रत्येक मोहल्लों में ग्राम परिक्रमा यात्रा कार्यक्रम चलाया जाएगा

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर किसान मोर्चा द्वारा पार्टी अभियान के अंतर्गत 12 फरवरी से 5 मार्च तक चलाई जाने वाले “ग्राम परिक्रमा यात्रा” के संदर्भ में लखनऊ महानगर कैसरबाग पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि भाजपा किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश के पचास हजार ग्रामों एवं शहरो के प्रत्येक मोहल्लों में ग्राम परिक्रमा यात्रा कार्यक्रम किसान मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा चलाया जाएगा जिसमें कि पिछले 10 वर्षों में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किसानों एवं गरीबों के लिए किए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता देने का कार्य किया जाएगा।

इसका शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जे.पी.नड्डा द्वारा मुजफ्फरनगर से 12 फरवरी 2024 को करेंगे जोकि 5 मार्च 2024 तक चलाया जाएगा.  जिसके लिए भाजपा किसान मोर्चा लखनऊ महानगर ने प्रत्येक मण्डल के लिए प्रवासी नियुक्त किए हैं जोकि मण्डल के प्रत्येक मोहल्लों में प्रवासी एवम् मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा मोदी जी के 10 वर्षो के कार्यकाल में चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का जनजागरूकता अभियान चलाएंगे।

2014 में केंद्र में नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद किसानों के हित में कई नीतियां और योजनाएं भी लागू की गई। प्रधानमंत्री जी का मानना है कि आगामी 20 -25 वर्ष भारत के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हमारा देश एक कृषि प्रधान देश है और भारतीय अर्थव्यवस्था में किसानों का अहम योगदान है इसलिए प्रधानमंत्री जी का मानना है कि विकसित भारत की नींव में हमारे किसान और मजदूर भाई ही रखेंगे जिसको ध्यान में रखते हुए उन्होंने अंतरिम बजट में अनुसंधान और आधुनिक कृषि तकनीक से सरसों, मूंगफली, तिल, सोयाबीन और सूरजमुखी जैसे तिलहनों में आत्मनिर्भरता हासिल करने की रणनीति बनाने की घोषणा की है और मत्स्य संपदा योजना को भी आगे बढ़ने का संकल्प लिया है।

किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की 10 वर्षों में केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धियां है जिनका लाभ किसान भाइयों को मिला है जिसमें किसान सम्मन निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी विभिन्न योजनाएं हैं जिनसे ग्रामीण और किसानों के जीवन को सुलभ बनाया है और आर्थिक रूप से समृद्ध और समर्थ बनाया है। अभियान के अंतर्गत किसान मोर्चा कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जाएंगे और सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान हितैषी एवं जन कल्याणकारी योजनाओं से सभी को अवगत कराएंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री जी के अनुरोध पर नौ संकल्पों को अपनाने के लिए मिशन भी चलाया जाएगा जिसके तहत जल संरक्षण, डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा, स्वच्छता अभियान,लोकल फार लोकल, बाजारा जैसे सुपर फूड की खपत को बढ़ावा देना, ग्रामीण खेल और फिटनेस को बढ़ावा देना और आर्थिक रूप से वंचितों की मदद करना जैसे संकल्पों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए किसान मोर्चा कार्यकर्ता अभियान चलाएंगे।

प्रेस वार्ता में भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, किसान मोर्चा महामंत्री ज्ञान द्विवेदी, विवेक सिंह , महानगर उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, अभिषेक खरे, अनुराग साहू उपस्थित रहे।

 

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button