उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

यूपी में महिला जज सुरक्षित नहीं तो अन्य महिलाओं का क्या हाल होगा?

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता डा. गिरीश ने उठाया गंभीर सवाल

लखनऊ : यूपी में महिला जज सुरक्षित नहीं तो अन्य भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डा. गिरीश ने आरोप लगाया कि बेटी बचाओ, पढ़ाओ का जुमला गड़ने वाली भाजपा की डबल इंजन सरकार के शासन में महिलाएं बेहद असुरक्षित हैं। सामान्य महिलाओं को तो छोड़ दीजिये बुल्डोजरनाथ के शासन में महिला जज तक सुरक्षित नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले बांदा में एक महिला जज ने इच्छा मृत्यु मांगी थी। इस खबर को लोग अभी भूले भी नहीं थे कि अब बदायूं में एक महिला जज का शव उनके घर में पाया गया है।

इसकी जांच पर उनके परिवार ने गंभीर सवाल उठाए हैं। लेकिन सरकार मामले को टरकाने की जुगत में है।

मुख्य सवाल यह है कि भाजपा राज में महिला जजों की सुरक्षा का ये हाल है, तो सोचिए सामान्य लड़की किस भय के साथ जीती होगी।

इस पर तुर्रा ये कि सूबे के मुख्यमंत्री बचकाने बयान देते रहते हैं कि “कानून तोड़ने वालों की ‘राम नाम सत्य’ कर दी जायेगी”। जबकि अपराधों के मामलों में यूपी बद से बदतर हालातों में पहुंच चुका है। महिला अपराधों का तो और भी बुरा हाल है।

NCRB के आंकड़ों के मुताबिक महिला अपराध में यूपी नंबर-1 है। हर घंटे 8 महिलाएं अपराध का शिकार बनती हैं। यही नहीं महिलाओं की असुरक्षा को लेकर सड़क पर उतरने वाले महिला संगठनों की आवाज को योगी सरकार कुचलने को उतारू रहती है।

अतएव यूपी महिलाओं के लिए पूरी तरह असुरक्षित प्रदेश हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button