उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सरकार को बजट का क्रेडिट लेते हुए शर्म आनी चाहिए : रोहित अग्रवाल

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के जारी हुए बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने कहा है कि भाजपा सरकार की मंशा सिर्फ कीर्तिमान स्थापित करना है जबकि असलियत यह है कि हर वर्ष पूर्ण बजट का उपयोग नहीं कर पा रही है सरकार, सरकार को बजट का क्रेडिट लेते हुए शर्म आनी चाहिए, यह जनता का पैसा है, जिसका सरकार सदुपयोग भी नहीं कर पा रही है।

रोहित अग्रवाल ने कहा कि जनता को इसके बदले मिलता क्या है? बेरोजगारी, भुखमरी, और टूटी-फूटी कानून व्यवस्था जिसमें महिलाओं का सुरक्षा और सम्मान महज कागजों पर ही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button