उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

यह बजट प्रदेश के विकास में बहुत बड़ा सम्बल एवं सहयोग देगा : ए. के. शर्मा 

'बजट देश के आर्थिक विकास, रोजगार सृजन व बेहतर कनेक्टिविटी के साथ ही समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगा'

लखनऊ : प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने संसद में केन्द्रीय वित्त मंत्री जी द्वारा वर्ष 2024-25 का सर्वांगीण, सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी अन्तरिम बजट पेश करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं केन्द्रीय वित्त मंत्री  निर्मला सीतारमण का हृदय से धन्यवाद दिया और आभार व्यक्त किया। कहा कि यह बजट प्रदेश के विकास में भी बहुत बड़ा सम्बल एवं सहयोग देगा।

ए.के. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हमारा देश वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर है, प्रधानमंत्री जी का भी यही संकल्प है। केन्द्र सरकार का यह अन्तरिम बजट उस दिशा में एक ठोस कदम है। यह बजट वर्ष 2070 तक राष्ट्र को नेट जीरो इमिशन के लक्ष्य को प्राप्त करने, नारी व युवा सशक्तिकरण की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम इस बजट में उठाया गया है। किसानों की समृद्धि एवं आय बढ़ाने की दिशा में तथा गरीबों, महिलाओं एवं युवाओं को समृद्ध व समर्थ्य बनाने में सहायक होगा। यह बजट देश के आर्थिक विकास, रोजगार सृजन व बेहतर कनेक्टिविटी के साथ ही समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

ए.के. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने देश के एक करोड़ गरीब परिवारों के घरों में रूफटॉप सोलराइजेशन की घोषणा की है, जिसके माध्यम से प्रत्येक परिवार को हर महीने 300 यूनिट तक निःशुल्क बिजली प्राप्त हो सकेगीे। इससे निःशुल्क सौर बिजली और अतिरिक्त बिजली वितरण कंपनियों को बेचने से प्रत्येक परिवार को हर वर्ष 15 हजार से 18 हजार रुपये का मुनाफा भी होगा। इसी प्रकार नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन को बढ़ावा देने से हरित ऊर्जा के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित होंगे। इस बजट में ऊर्जा के क्षेत्र में देश को सशक्त बनाने के लिए नये प्राविधान किये गये हैं। इससे उत्तर प्रदेश की जनता को भी लाभ होगा।
ए.के. शर्मा ने कहा कि प्रदेश में रूफटॉप सोलराइजेशन का कार्य तेजी से चल रहा है। थर्मल पॉवर उत्पादन पर भी तेजी से कार्य चल रहा है। अब तक 300 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर प्लांट लगाकर विद्युत उत्पादन का कार्य शुरू किया जा चुका है। अयोध्या धाम को सोलर सिटी के रूप में विकसित की जा रही है और पूरा नगर इस समय सौर से जगमगा रहा है। नगर के चौराहों, प्रमुख मार्गों, हजारों सोलर लाइट और सोलर ट्री लगाये गये हैं। एनटीपीसी के सहयोग से सौर ऊर्जा का 40 मेगावाट क्षमता का प्लांट तैयार हो रहा है, जिसमें से 14 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन शुरू भी हो चुका है। आगे सरकार का प्रयास है प्रदेश के प्रत्येक गांव एवं नगर के हर घर का रूफटॉप सोलराइजेशन किया जाना है।
मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए रूफटॉप सोलराइजेशन पर बहुत बड़ा कार्य हो रहा है। लखनऊ के केजीएमयू के साथ कई सरकारी इमारतों व संस्थानों में सोलर रूफटॉप लगाये गये हैं। वाराणसी में भी बहुत तेजी से यह कार्य हो रहा है। वहां 25 हजार घरों का रूफटॉप सोलराइजेशन किया जा रहा है। अब तक इसके लिए 05 हजार लोगों ने आवेदन किया है और इसमें से ढाई हजार लोगों को अनुमति भी मिल चुकी है। सरकार का प्रयास है कि सभी नगरों एवं शहरों का सोलराइजेशन किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button