उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

स्वास्थ्य शिविर में इलाज के लिए उमड़े लोग

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ

लखनऊ : केंद्रीय रक्षामंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह की प्रेरणा से वार्ड स्तर पर लगाऐ जा रहे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के अंतर्गत कैंट विधानसभा के मोतीलाल चंद्रभानु गुप्त नगर वार्ड में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया।महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी , महामंत्री त्रिलोक अधिकारी, रक्षा मंत्री लखनऊ कार्यालय जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर राघवेंद्र शुक्ला मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

बृजेश पाठक ने कहा कि रक्षा मंत्री जी निरंतर स्वस्थ,समृद्ध और विकसित लखनऊ के लिए प्रयासत रहते हैं। रक्षा मंत्री जी के प्रयासों से जहां लखनऊ में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं वहीं लखनऊ वासियों को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिवर्ष बड़े स्तर पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन भी किया जाता है, पार्कों में ओपन जिम लगवाए गए, उसी कड़ी में जरूरतमंद और गरीबों के लिए वार्ड स्तर पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है। बड़ी संख्या में क्षेत्र वासियों को इसका लाभ मिल रहा है। हमारी सरकार द्वारा भी जनता को उच्च कोटि की स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए कटिबद्ध है। सरकारी अस्पतालों के प्रति मरीज का भरोसा बढ़ा है और प्रदेश में प्रतिदिन लगभग 2 लाख लोग सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। वार्ड स्तर पर लगाऐ जा रहे शिविरो से समय बचत के साथ ही रुटीन चेकअप का लाभ भी क्षेत्र वासियों को मिल रहा है।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर का आयोजन डा. कैलाश नारायन सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइसेंज के सहयोग से किया गया जिसमे निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण के साथ विभिन्न जांचें की गई। जिसमें 569 मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ उन्हें नि:शुल्क दवा वितरित की गई।शिविर में चर्म रोग परामर्श, नेत्र रोग परामर्श, ब्लड प्रेशर चेकअप, ब्लड शुगर चेकअप सहित विभिन्न स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई गई।
मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया। ठंड से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए सावधानी रखने के लिए सुझाव भी दिए गए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button