उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दानवीर वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में शुरू हुआ राष्ट्रव्यापी हमारा अभियान: स्वस्थ भारत- सशक्त भारत

पांच राज्यों में दानवीर किट वितरण

लखनऊ। ‘हमारा अभियान: स्वस्थ भारत-सशक्त भारत’ के तहत ‘दानवीर वेलफेयर फाउंडेशन’ ने उत्तराखंड, हिमाचल, चंडीगढ़, दिल्ली व हरियाणा राज्यों के कई शहरों में बड़े पैमाने पर निर्धन-निर्बल वर्ग के लोगों और बच्चों को ‘दानवीर किट’ वितरित किया। साथ ही, दानवीर स्वयंसेवकों को ‘दानवीर सेवा किट’ का भी वितरण किया गया।

इस सेवा यात्रा के दौरान अनेक शहरों में हमारा अभियान के पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों के साथ बैठकें हुईं। इन बैठकों में वंचित परिवारों के 15 वर्ष आयु तक बच्चों के दानवीर हेल्थ कार्ड बनवाने पर चर्चा की गई।

हमारा अभियान: स्वस्थ भारत-सशक्त भारत की राष्ट्रीय समन्वयक/मीडिया प्रभारी संध्या सिंह के मुताबिक पांच राज्यों की इस दानवीर सेवा यात्रा की अगुवाई दानवीर वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक/अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह एवं राष्ट्रीय महामंत्री नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान कर रहे हैं। पहली दानवीर सेवा यात्रा में हमारा अभियान की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समता सिंह बाफिला, दिल्ली की सुप्रसिद्ध कवियत्री प्राची मिश्रा व दानवीर फैमिली की तांशी चतुर्वेदी आदि ने सहभागिता की।


हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, टावां के 250 बच्चों को स्कूल बैग, पाठ्य सामग्री, समोसा, मिठाई का वितरण किया गया। हिमाचल की प्रान्तीय संयोजक एवं गायिका नेहा महाजन के नेतृत्व में झुग्गी-झोपडी के 50 बच्चों को सम्पूर्ण पाठ्यक्रम सामग्री उपलब्ध कराई गई। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न दूरदराज इलाके में ‘दानवीर बाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर’ लगाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

हरियाणा के कालका की एक झुग्गी-झोपड़ी में 240 निर्धन लोगों को अन्न-वस्त्र वितरण किया गया। सभी गरीबों को कम्बल के साथ आटा, चावल, दाल, सरसों का तेल व नमक दिया गया। इसके अलावा बच्चों सहित 60 लोगों को चप्पलें उपलब्ध कराई गईं। हरियाणा की प्रान्तीय संयोजक एवं प्रसिद्ध युट्यूबर डिम्पल बख़्शी ‘डॉली’ की अगुवाई में दानवीर स्वयंसेवकों की एक विशेष बैठक भी हुई।
चंडीगढ़ के मोहाली इलाके में 151 गरीब परिवारों को दानवीर किट भेंट की गई। यहां ईंट भट्ठा प्रवासी मजदूरों को कम्बल और खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया। हमारा अभियान की प्रान्तीय संयोजक एवं गायिका विभूति शर्मा (बिग बॉस प्रतियोगी) के नेतृत्व में दानवीर स्वयंसेवकों की एक बैठक भी आहूत की गई।

उत्तराखंड के ऋषिकेश में 143 निर्धन परिवारों को चिन्हित करके उनकी चौखट तक दानवीर किट पहुंचाई गई। इसके बाद पौड़ी गढ़वाल जिले के मवाकोट इलाके के 162 निर्धनों को दानवीर किट भेंट की गई। उत्तराखंड की प्रान्तीय संयोजक सोनाली विष्ट के नेतृत्व में दानवीर स्वयंसेवकों की देहरादून, कोटद्वार व हरिद्वार में बैठकें भी हुईं।


विगत 26 जनवरी से शुरू हुई इस दानवीर सेवा यात्रा का पहला पड़ाव आगरा और फिर दिल्ली था। दिल्ली में प्राची मिश्रा के नेतृत्व में स्वयंसेवकों की एक बैठक हुई थी। इसके बाद यह कारवां चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल व उत्तराखंड पहुंचा। आज 31 जनवरी को इस सेवा यात्रा का समापन लखनऊ में हुआ। फरवरी माह से दानवीर सेवा यात्रा अनवरत रूप से देश के विभिन्न हिस्सों के लिए निकलती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button