उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लुलु मॉल में खुला इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन

लखनऊ : लखनऊ का सुप्रसिद्ध शॉपिंग डेस्टिनेशन लुलु मॉल ग्राहकों कि हर जरूरतों का ख्याल रखता है इसी क्रम में मॉल में इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन की शुरुआत हुई है, यह सुविधा एक साथ चार चार्जिंग प्वाइंट के साथ ग्राहकों को फास्ट चार्जिंग की सुविधा प्रदान करेगी। जोकि शहीद पथ पर फ़ोर व्हीलर से यात्रा करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा और उनकी यात्रा को सुगम बनाने का काम करेगा। यह चार्जिंग स्टेशन लुलु मॉल के बेसमेंट पार्किंग में स्थित है।

इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन डीएफओ (आईएफएस) मि. रवि कुमार सिंह ने किया।

लुलु मॉल के जनरल मैनेजर समीर वर्मा ने इस खास मौके पर कहा कि मॉल के बेसमेंट में स्थित चार इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग प्वाइंट उपलब्ध हैं जिनमें 4 वाहनों को एक साथ चार्ज किया जा सकता है। जिसमे सुपरफास्ट चार्जिंग के लिए 60 किलोवाट डीसी सीसीएस-2, तेज़ चार्जिंग के लिए 30 किलोवाट डीसी सीसीएस-2, फास्ट चार्जिंग के लिए 25 किलोवाट डीसी सीसीएस-2 और सामान्य चार्जिंग के लिए 7.4kW एसी टाइप-2 मौजूद हैं। हमे उम्मीद है ग्राहक इस सुविधा का भरपूर लाभ उठाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button