ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन की 11 बेटियों का सम्मान

गुजरात। ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत धर्म दास महाराज के निर्देश अनुसार राष्ट्रीय ब्रज प्रांत संगठन मंत्री ध्रुव बापू ने पंचमहाल धाम में 11 बेटियों को फूल माला, पटका और गौ माता की प्रतिमा (तस्वीर) देकर सम्मानित किया।
ध्रुव बापू गुजरात कार्यालय पर विराजमान हैं जो संत धर्म दास महाराज की हर बात में सहमति देते हैं। ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत धर्म दास महाराज ने कुछ समय पहले ध्रुव बापू से कहा कि हम सभी गौ माता के साथ साथ बेटियों पर ध्यान देना चाहिए तथा ध्रुव बापू ने नारा दिया बेटी बचाओ गौ बचाओ आंदोलन चालू करना होगा।
आने वाले समय में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन गौ माता को राष्ट्र गौ माता घोषित करने के लिए भारत देश में विशाल आंदोलन चालू करने वाली है इसका केवल एक लक्ष्य होगा गौ माता राष्ट्र माता भारत देश के सभी संगठनों से अपील है कृपया टीम बनाओं और गौ माता को राष्ट्र गौ माता घोषित करो।जब चारों पीठों के शंकराचार्य हमारे साथ है तो आप लोगों पीछे क्यों हो। संत धर्म दास महाराज ने कहा जीवन एक बार मिलता है इसका सदुपयोग करें



