उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

16 फरवरी को ऐलान-ए-जंग बंद रहेगा पूरा हिन्दुस्तान :  गंगेश्वर दत्त शर्मा

ट्रेड यूनियनों/ किसान संगठनों ने शासन प्रशासन को दिया नोटिस

ग्रेटर नोएडा : बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी घटते वेतन, केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की मजदूर किसान व आमजन विरोधी नीतियों के खिलाफ और अपने अधिकारों की रक्षा व मजदूरों किसानों के कई ज्वलंत मुद्दों/ मांगों को लेकर केंद्रीय ट्रेड यूनियन संगठनों व संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 16 फरवरी 2024 को पूरे देश का चक्का जाम हड़ताल/ बन्द का ऐलान किया है। उक्त ऐलान/ हड़ताल को लेकर जनपद के मजदूर किसान संगठनों ने आज जिलाधिकारी कार्यालय सूरजपुर ग्रेटर नोएडा पर संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा गौतमबुद्धनगर के महासचिव कामरेड रामसागर के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से शासन प्रशासन को जनपद में 16 फरवरी 2024 को हड़ताल करने का नोटिस/ज्ञापन पत्र दिया और कहा कि यदि मजदूरों किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा तो 16 फरवरी को जनपद का पूर्ण रूप से चक्का जाम हड़ताल रहेगी।

साथ ही किसानों की लंबित मांगों/ समस्याओं के समाधान की मांग पर अखिल भारतीय किसान सभा के आह्वान पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए ट्रेड यूनियनों मजदूर संगठनों के नेताओं/ कार्यकर्ताओं ने किसान आंदोलन में हिस्सा लिया। और किसानों के प्रदर्शन को संबोधित करते हुए उनकी मांगों व आंदोलन का समर्थन किया।
सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि जनपद के मजदूर किसान कई मुद्दों/ मांगों को लेकर काफी दिनों से आंदोलनरत है और सरकार व जिला प्रशासन और प्राधिकरण समस्याओं का समाधान नहीं करना चाहते ऐसी हालत में जनपद के मजदूरों किसानो को एकजुट होकर लड़ने की जरूरत है और 16 फरवरी 2024 को होने वाली संयुक्त हड़ताल इसी दिशा में बड़ा कदम है उन्होंने जनपद के मजदूरों किसानों से उक्त हड़ताल को सफल बनाने की अपील किया।
किसान सभा जिलाध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा ने कहा कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा आंदोलन जारी रहेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button