उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

नव निर्वाचित कमेटी मे पंडित वीरपाल मिश्रा को राष्ट्रीय सदस्य, विष्णुकांत भारद्वाज को बनाया गया प्रदेश अध्यक्ष

वृंदावन। राष्ट्रीय ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के संस्कार बचाओ संस्कृति अपनाओ अभियान को अग्रसित करते हुए प्रदेश इकाई एवम जनपद की कार्यकारिणी का गठन श्रीधाम वृन्दावन में राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जुगेंद्र भारद्वाज के नेतृत्व में किया गया।

रविवार को तपस्वी गौस्वामी गौडीय मठ में कुलदीप शास्त्री की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। नवनियुक्त प्रदेश एवम जिले की टीम का गठन एवम शपथ ग्रहण समारोह किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जुगेंद्र भारद्वाज ने बताया कि संस्था संस्कार बचाओ संस्कृति अपनाओ आंदोलन को जन जन तक पहुंचा रही है। नारी सशक्तिकरण, भ्रूण हत्या, शिक्षा, अपराध नियंत्रण, सामाजिक समरसता के साथ पिछले छह वर्षों से कार्य कर रही है। अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद संस्था के पदाधिकारियों ने मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि के भव्य मंदिर निर्माण हेतु सहयोग का आह्वान किया।

नव निर्वाचित कमेटी मे पंडित वीरपाल मिश्रा को राष्ट्रीय सदस्य, विष्णुकांत भारद्वाज प्रदेश अध्यक्ष, तिलकराज गौतम उपाध्यक्ष, हरिबललभ शर्मा , कुलदीप शास्त्री महासचिव, भूदेव शर्मा कोषाध्यक्ष, राधाकांत शर्मा प्रवक्ता, भारत शर्मा मिडिया प्रभारी, मनोज शर्मा सचिव, राजपाल शर्मा मंत्री, हरिओम शर्मा संगठन मंत्री, सत्यनारायण शर्मा मथुरा नगर अध्यक्ष, वेदप्रकाश मिश्रा को वृंदावन नगर अध्यक्ष का नियुक्ति पत्र दिया गया। वहीं मथुरा जिला कार्यकारिणी में पं जगदीश पराशर जिलाध्यक्ष, डा गिर्राज शर्मा संरक्षक, ओमप्रकाश शर्मा उपाध्यक्ष, कन्हैया शर्मा महासचिव, राजेंद्र मिश्रा संगठन मंत्री, ज्योतिराम शर्मा ने मिडिया प्रभारी की पद एवम गोपनीयता की शपथ ली। वहीं सोनू झा को मध्य प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।

संचालन राष्ट्रीय महासचिव पंडित रूपकिशोर उपमन्यु एवम प्रदेशाध्यक्ष विष्णुकांत भारद्वाज ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामजीत झा, धर्मवीर शर्मा, देवकृष्ण शर्मा, हरिओम शर्मा, मनोज पाण्डे सहित दर्जनों उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button