उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

देश के 15 राज्यों में शिविर लगाने जा रहा है दानवीर वेलफेयर फाउंडेशन

देश के विभिन्न राज्यों में निर्धन बच्चों के लिए लगने वाले दानवीर बाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों पर होने जा रही हैं तैयारी बैठकें

लखनऊ। हमारा अभियान: स्वस्थ भारत-सशक्त भारत के तहत दिल्ली, चंडीगढ़, कालका, मंडी, अम्बाला, ऋषिकेश, हरिद्वार, देहरादून व कोटद्वार सहित अन्य कई शहरों में अन्न-वस्त्र वितरण होगा। दिल्ली, हिमाचल, चंडीगढ़, हरियाणा व उत्तराखंड में निर्धन परिवारों के बच्चों के लिए लगने वाले दानवीर बाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों की तैयारी बैठक होगी।
गौरतलब हो कि दानवीर वेलफेयर फाउंडेशन ने स्वामी विवेकानंद जयंती से राष्ट्रव्यापी हमारा अभियान: स्वस्थ भारत-सशक्त भारत शुरू किया है। अब तक देश के 15 राज्यों में हमारा अभियान की टीमें गठित हो चुकी हैं। हमारा अभियान के प्रथम चरण में गरीब परिवारों को अन्न-वस्त्र वितरण किया जा रहा है। साथ ही, निर्बल-निर्धन वर्ग के बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराने का राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया गया है।


हमारा अभियान:स्वस्थ भारत-सशक्त भारत की मीडिया प्रभारी सन्ध्या सिंह ने बताया कि हमारा आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह एवं राष्ट्रीय महामंत्री नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान की अगुवाई में केन्द्रीय टीम लखनऊ से पांच राज्यों के प्रवास पर जा रही है। केंद्रीय टीम हिमाचल, हरियाणा, उत्तराखंड व चंडीगढ़ राज्यों के प्रान्तीय संयोजकों एवं स्वयंसेवकों सहित अन्य गणमान्य लोगों के साथ बैठकें करेगी। साथ ही, केंद्रीय टीम कुछ शहरों में गरीबों में अन्न-वस्त्र वितरित करेगी।
केंद्रीय टीम गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को लखनऊ से प्रस्थान करेगी। यह दल दिल्ली एनसीआर में राष्ट्रीय कवियत्री एवं समाजसेवी प्राची मिश्रा की टीम के साथ बैठक करेगा। इसके बाद 27 जनवरी को चंडीगढ़ में प्रान्तीय संयोजक एवं सुप्रसिद्ध गायिका-गीतकार विभूति शर्मा के नेतृत्व में हमारा अभियान की तैयारी बैठक होगी। यहां निर्बल परिवारों में अन्न-वस्त्र वितरण किया जायेगा।
केन्द्रीय टीम का अगला पड़ाव मंडी शहर में होगा। वहां हिमाचल की संयोजक एवं सुप्रसिद्ध गायिका नेहा महाजन की टीम के साथ बैठक होगी। वहीं, आगामी 28 जनवरी को अम्बाला में हरियाणा की राज्य संयोजक डिम्पल बख़्शी ‘डॉली’ के नेतृत्व में स्वयंसेवकों की बैठक होगी।
केन्द्रीय टीम 29 जनवरी को ऋषिकेश, हरिद्वार, देहरादून व कोटद्वार के स्वयंसेवकों के साथ बैठक करेगी। उत्तराखंड की प्रान्तीय संयोजक सोनाली सिंह बिष्ट के नेतृत्व में निर्धन परिवारों के मध्य अन्न-वस्त्र का वितरण किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button