उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में छोटू महाराज सिनेमा का उद्घाटन किया गया

पीलीभीत : पीलीभीत उत्तर प्रदेश के वन-समृद्ध क्षेत्रों में से एक है । यह जिला अपनी बांसुरी के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध है। उत्तर प्रदेश, एक ऐसा राज्य जो जनसंख्या के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य जाना जाता है । इसी खूबसूरत राज्य में सातवा छोटू महाराज सिनेमा 18 जनुअरी को उद्घाटित किया गया । सदीअ मुक्तकिल के पास जंगरौली पुल्ल के करीब चौथे KM माइलस्टोन, बीसलपुर रोड, पीलीभीत के इस छोटू महाराज सिनेमा का शुभारम्भ इस गणतंत्र दिवस से होगा । हाल ही में राज्य के पीलीभीत में डोम के आकार का सिनेमाघर के खुलने से स्थानीय सिने-प्रेमियों में ख़ासा उत्साह देखा जा रहा है। ये डोम स्थानीय लोगों को समर्पित किया गया है।

पीलीभीत स्थित छोटू महाराज सिनेमा फ़्रेंचाइज़ी के मालिक  वीरेंदर पांडेय और  विपिन पांडेय ने इस अनोखे बनावट वाले सिनेमा को स्थानीय जनता को समर्पित करते हुए कहा कि पीलीभीत के लिए इस तरह के सिनेमाघर का निर्माण किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। 18 तारिख को उद्घाटन के समय बीजेपी के विधायक बरखेरा स्वामी प्रवक्तानन्द, PCU के अध्यक्ष दर्जा राज्य मंत्री  सुरेश गंगवार, अध्यक्ष नगर पालिका श्रीमती डॉ आस्था अग्रवाल और जिल्ला उपाध्यक्ष श्री कमलेश गंगवार उपस्थित थे।

के सरा सरा ग्रुप की पहचान एक नामी फ़िल्म निर्माण, वितरण व फ़िल्म प्रदर्शन कंपनी के रूप में होती है। यह एक अग्रणी 360 डिग्री मीडिया एवं एंटरटेनमेंट कंपनी है जो जल्द ही देश भर में 9000 से अधिक छोटू महाराज सिनेमा खोलने का इरादा रखती है। इनमें कुल 125 सिनेमाघर सिर्फ़ बिहार राज्य में ही खोले जाएंगे। उल्लेखनीय है, कंपनी ने राज्य के अन्य १६ जगहों पर भी ऐसे सिनेमाघरों के निर्माण की तैयारी दिखाई है।

इस मौके पर के सरा सरा के सीईओ क्लायड मोंटेरियो ने कहा कि दुनिया के मुक़ाबले भारत में स्क्रीन्स की काफ़ी कमी है। ऐसे में कंपनी ने‌ साल 2018 में पायलट परियोजना के तौर पर ‘छोटू महाराज सिनेमा’ की शुरुआत करने की पहल की थी। कंपनी‌ का उद्देश्य देश भर के 2 टियर और 3 टियर शहरों, तहसीलों व तालुकाओं में सिनेमाघरों की संख्या में बढ़ोत्तरी करना और वहां के स्थानीय निवासियों को सिनेमा देखने के अनुभव को और समृद्ध बनाना है। इग्लू आकार के इन डोम सिनेमाघरों में सराउंड साउंड और तीनों तरफ़ पसरे स्क्रीन पर फ़िल्म देखने की व्यवस्था है जो दर्शकों के सिनेमा देखने के अनुभव को और भी समृद्ध बनाते हैं।”

के सरा सरा के निदेशक (सेल्स)  समीर के सोमैया ने कहा कि अपनी स्थापना के दिनों से अब तक छोटू महाराज सिनेमा में देश भर के लगभग डेढ़ लाख से अधिक लोग रूचि दिखा चुके हैं और राष्ट्रीय व्यापी स्तर पर अब तक 450 से ज़्यादा फ़्रेंचाइज़ संधियों पर हस्ताक्षर किये जा चुके हैं। 40 फुट से 50 फ़ुट तक के डोम आकार के इन अनूठे सिंगल स्क्रीन्स में १०० से लेकर 150 लोगों के बैठने की व्यवस्था होती है। उल्लेखनीय है कि इस तरह के सिनेमाघरों में रूचि रखने वाले नये साझेदारों को 45 से 50 लाख रुपये निवेश के तौर पर देने होते हैं।

मैनेजर  मिलीन अमिन ने बताया कि डोम आकार के इस दर्शनीय सिनेमाघर का निर्माण ‘FRP’ के इस्तेमाल से किया गया है और इस सिनेमाघर को पूरी तरह से सुरक्षा के लिहाज़ से निर्मित किया गया है। मॉड्यूलर आकार होने के चलते इसे एक जगह से दूसरी जगह पर आसानी से स्थानांतरित भी किया जा सकता है।

ग़ौरतलब है कि के सरा सरा लगभग दो दशक से मीडिया और मनोरंजन जगत में सक्रिय कंपनी है। उनके द्वारा बनाई गई प्रमुख फ़िल्मों में ‘सरकार’, ‘सरकार राज’, ‘पार्टनर’, ‘गोलमाल’ और ‘अब तक छप्पन’ जैसी सशक्त, मनोरंजक और चर्चित फ़िल्मों का शुमार है। इतना ही नहीं, कंपनी‌ की ओर से अब तक 100 से अधिक ब्लॉकबस्टर फ़िल्मों का वितरण भी किया जा चुका है। कंपनी की पहचान देश के सबसे बढ़े डिजिटल सेवा प्रदाता के तौर पर भी होती है। उसकी ओर से मुहैया कराई जाने वाली टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल दुनिया भर में फ़ैले उसके साझेदार एक अर्से से करते आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button