उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मंडल रेल प्रबंधक ने अयोध्या में किया गाड़ी संख्या 19168UP साबरमती ट्रेन सहित किया कार्यालयों का औचक निरीक्षण

अयोध्या कैंट स्टेशन पर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों से संवाद करके उत्तम यात्री सेवाएं प्रदान करने हेतु किया प्रेरित

लखनऊ : उत्तर रेलवे,लखनऊ मंडल के अयोध्या परिक्षेत्र में उत्तम यात्री सेवाएं प्रदान करने एवम संरक्षित रेल परिचालन को सुनिश्चित करने के क्रम में 20 जनवरी 2024 को मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे, लखनऊ, एस.एम.शर्मा ने मध्य रात्रि में अयोध्या परिक्षेत्र का औचक निरीक्षण किया।

इस निरीक्षण के अंतर्गत उन्होंने अयोध्या कैंट-सालारपुर के मध्य मसौधा स्टेशन के निकट स्थित गेट संख्या 124/SPL पर पहुँच कर लाल सिग्नल दिखाते हुए साबरमती एक्सप्रेस के ट्रेन मैनेजर की सजगता एवं सतर्कता को परखा एवं संतुष्ट होने पर ट्रेन मैनेजर को पुरस्कृत करके प्रोत्साहित किया। इसके उपरांत उन्होंने क्रासिंग संख्या 11 B तथा मसौधा स्टेशन के बुकिंग कार्यालय एवं अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया |

निरीक्षण के अगले चरण में प्रातः उन्होंने अयोध्या कैंट स्टेशन पर पहुँच कर पार्सल कार्यालय एवं ट्रेन लाइटिंग कार्यालय एवं जीआरपी कार्यालय सहित स्टेशन पर स्थित अन्य कार्यालयों में जा कर वहाँ की कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की एवं यात्रियों से सीधे संपर्क में आने वाले कर्मचारियों जैसे TTE, कैटरिंग स्टॉफ,कुली सफाई कर्मचारी, रेलवे सुरक्षा बल इत्यादि से संवाद करते हुए उनको उत्तम यात्री सेवाएं प्रदान करने हेतु प्रेरित किया।

उन्होंने यात्री सेवा को सर्वोत्तम सेवा की संज्ञा देते हुए यात्री सुविधाओ को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए हर यथा संभव यात्री हित में कार्य करने की बात पर विशेष बल दिया | इसके उपरांत उनका आगमन अयोध्या धाम जं स्टेशन पर हुआ एवं वहाँ भी उन्होंने ड्यूटी पर तैनात विभिन्न विभागों के कर्मचारियों से संवाद करते हुए उन सभी को अपनी ड्यूटी के अंतर्गत पालन किये जाने वाले सुरक्षा, संरक्षा नियमों,कर्तव्यों एवं उत्तरदायित्वों के प्रति जागरूक करते हुए सभी को उत्तम कार्य करने की प्रेरणा दी |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button