उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने संगठन के प्रदेश कार्यालय में साध्वी ऋतम्भरा जी की यात्रा का भव्य स्वागत किया

आदर्श व्यापार मंडल ने राजधानी को राममय बनाने के लिए आलमबाग बाजार में व्यापारियों को रामध्वज बांटे

लखनऊ :उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने राजधानी को राममय बनाने के लिए अपनी गतिविधियां और अधिक बढ़ा दी.शुक्रवार को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने संगठन के अयोध्या रोड स्तिथ प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में साध्वी ऋतंभरा जी की अयोध्या यात्रा का भविष्य स्वागत किया व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने उन्हें अंग वस्त्र भेंट किया तथा शोभायात्रा पर व्यापारियों ने पुष्प वर्षा की.

 

इस अवसर पर उत्तरी क्षेत्र के विधायक डॉ. नीरज बोरा विशेष रूप से मौजूद रहे तथा संगठन के प्रदेश महामंत्री शशिकांत शर्मा, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांसगोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम ,लखनऊ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव, श्याम सुंदर अग्रवाल, विवेक श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे.
तथा व्यापारियों ने जय श्री राम के उद्घोष किया.
इसके अतिरिक्त आलमबाग में लखनऊ आदर्श व्यापार मंडल के महामंत्री मोहित कपूर के नेतृत्व में आलमबाग बाजार में व्यापारियों को दुकान दुकान जाकर राम ध्वज वितरित किए गए.


इस अवसर पर लखनऊ के उपाध्यक्ष गोपाल जालान एवं प्रदेश के संगठन मंत्री सुमित कनोडिया मुख्य रूप से मौजूद रहे.तथा ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम की अगुवाई में आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अयोध्या रोड के आई टी कॉलेज चौराहे को भव्य रूप से सजाया
पदाधिकारियों द्वारा आईटी कॉलेज चौराहे पर भगवान श्री रामचंद्र जी की 8 फीट की कट आउट लगाए गए तथा झंडा बैनर से चौराहे को सजाया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button