उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जानकीपुरम विस्तार में भारत माता की प्रतिमा का अनावरण

लखनऊ। जानकीपुरम विस्तार सेक्टर पांच स्थित पार्क में आज भारत माता की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सेवा निवृत्त जज सी .बी.आई. शिवपाल सिंह थे. डॉ. मनीष महर्षि, भारत माता समिति के संरक्षक जी सी शुक्ला, सुशील श्रीवास्तव, प्रेम शंकर त्रिपाठी, अखिलेश मिश्रा, सनातन जी आचार्य अर्पित, प्रणव मिश्रा, जन विकास महासभा उत्तर प्रदेश के पंकज तिवारी, प्रदीप नागर, उमेश गुप्ता, अजय सिंह, रेनू सिंह, पिंकी शुक्ला, सीमा मिश्रा, गुप्ता जी अंकित तिवारी उपस्थित रहे।

भारत माता की प्रतिमा का अनावरण होने के बाद जुलूस के रूप में मौजूद लोग अटल चौराहे पहुंचे जहां उनके भारत माता के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। इस मौके पर संरक्षक जीसी शुक्ल ने कार्यक्रम में शामिल लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत माता समिति राष्ट्रवाद से जुड़े कार्यक्रमो को करेगी ताकि लोगों में भारत माता के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button