उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

हमारा अभियान:स्वस्थ भारत-सशक्त भारत’ के शिविर कार्यालय का हुआ उदघाटन

मकर संक्रांति पर खिचड़ी वितरण

लखनऊ। मकर संक्रांति के अवसर पर ‘हमारा अभियान:स्वस्थ भारत-सशक्त भारत’ के शिविर कार्यालय, पण्डित खेड़ा, कृष्णानगर में 101 गरीब परिवारों को खिचड़ी वितरित की गई।


हमारा अभियान: स्वस्थ भारत-सशक्त भारत के राष्ट्रीय संस्थापक/अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह एवं राष्ट्रीय महामंत्री नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि दानवीर वेलफेयर फाउंडेशन ने राष्ट्रव्यापी हमारा अभियान शुरू किया है। मकर संक्रांति के दिन पण्डित खेड़ा, कृष्णानगर में शिविर कार्यालय का उदघाटन हुआ। इस अवसर पर 101 गरीब परिवारों की महिलाओं एवं बच्चों को खिचड़ी, बिस्किट व चॉकलेट वितरित किया गया।


शिविर कार्यालय के उदघाटन और खाद्यान्न वितरण में हमारा अभियान के सुरेन्द्र सूर्यवंशी एवं संजय यादव ने अहम भूमिका अदा की। हमारा अभियान के स्वयंसेवक देश के 12 राज्यों में दानवीर स्वास्थ्य शिविर लगाने की तैयारी में जुटे हैं। इन शिविरों में 15 वर्ष तक के बच्चों का मेडिकल चेकअप होगा। सभी को हेल्थ कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही, हर राज्य में गरीबों के लिए खाद्यान्न और वस्त्र वितरण होता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button