उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्राचीन हनुमान मंदिर, कनॉट प्लेस में आयोजित “स्वच्छता अभियान” में खेल, युवा मामले मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के साथ उपाध्यक्ष पालिका परिषद ने भाग लिया

नई दिल्ली :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष – सतीश उपाध्याय ने खेल, युवा मामले मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री – अनुराग ठाकुर की विशिष्ट उपस्थिति में नई दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली में 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में आयोजित “विशेष स्वच्छता अभियान” में भाग लिया ।

श्री उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल में आह्वान किया था कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर सभी मंदिरों और तीर्थ स्थलों पर 14 जनवरी से सात दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाया जाना चाहिए। इस अभियान के तहत मुख्य परिसर और आसपास के स्थानों के साथ-साथ धार्मिक स्थलों की ओर जाने वाले रास्तों को अच्छी तरह साफ किया जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कचरे का उचित तरीके से निस्तारण किया जाए।

इस अवसर पर खेल, युवा मामले मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री और उपाध्यक्ष पालिका परिषद ने हनुमान मंदिर वाटिका में साफ़ सफाई का कार्य किया और उसके बाद मंदिर में जाकर भगवान का आशीर्वाद लिया ।

श्री उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या में हो रहे राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के भव्य कार्यक्रम के दिन पूरा देश जश्न मनाएगा। घर-घर दिवाली मनाई जाएगी और उसको लेकर व्यापक तैयारी की जा रही है।

श्री उपाध्याय ने कहा, 22 जनवरी, 2024 को हमारे देश में सबसे बड़ा आयोजन हो रहा है, जिसमें हर भारतीय के लिए यह एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक समय है। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी से 22 जनवरी, 2024 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्री राम के बारे में जानकारी, धार्मिक कार्यक्रम और सामाजिक गतिविधियों को शामिल किया जा रहा है ।

श्री उपाध्याय ने अपने भाषण में कहा कि राम केवल हिन्दू धर्म के प्रतीक नहीं हैं, बल्कि वे जन चेतना के स्रोत भी हैं।

श्री राम का सामाजिक समरसता और मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में वर्णन करते हुए उन्होंने कहा, “राम पूरे देश के लिए एक अद्वितीय प्रतीक हैं, जो अध्यात्मिक, धार्मिक और सामाजिक चेतना का प्रतीक है।” उन्होंने कहा कि जनवरी 22 को हम सभी को मिलकर दिवाली से भी बड़ी दिवाली अपने अपने घरों में मनानी है ।

इस अवसर पर नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के संभंधित वरिष्ट अधिकारी और श्रद्धालु मौजूद थे ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button