उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भाजपा नेताओं ने दिल्ली के विभिन्न धार्मिक स्थानों पर चलाया सफाई अभियान

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवाहन पर दिल्ली भाजपा द्वारा आज दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया।

दिल्ली भाजपा के प्रभारी  बैजयंत जय पांडा ने झंडेवालान देवी मंदिर में एवं अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा ने आज प्रीत विहार स्थित दुर्गा मंदिर में स्वच्छता श्रमदान किया और साथ ही मंदिर में मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर दिल्लीवासियों के लिए

नेता प्रतिपक्ष रामसिंह सिंह बिधूड़ी ने स्थानिय कार्यकर्ताओं के साथ महरौली स्थित योगमाया मंदिर में स्वच्छता श्रमदान किया।

सांसद डा. हर्षवर्धन ने गुफा वाला मंदिर, शालीमार बाग में और सांसद श्री रमेश बिधूड़ी ने प्रचीन शिव मंदिर तुगलकाबाद में स्वच्छता श्रमदान किया।

दिल्ली भाजपा के महामंत्री  हर्ष मल्होत्रा ने संतोषी माता मंदिर नवीन शाहदरा में, महामंत्री योगेन्द्र चंदोलिया ने बाबा रामदेव मंदिर, करोल बाग में और उपाध्यक्ष  गजेंद्र यादव ने झंडेवालान मंदिर में स्वच्छता श्रमदान में काम करा।

दिल्ली भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अनीस अब्बासी के साथ मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जामा मस्जिद के गेट न. 1 के आसपास के मटिया महल क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया।

बैजयंत जय पांडा ने दिल्लीवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि 14 जनवरी से 22 जनवरी तक अपने निकट के मंदिरों में स्वच्छता एवं सौन्दर्यकरण के लियें श्रमदान करें और 22 जनवरी को अपने घरों में ‘श्री राम ज्योति’ प्रज्जवलित कर प्रभु श्री राम की आराधना में संलग्न हों।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दो दिन पहले देश के सभी धर्मास्थानों पर सफाई अभियान चलाने का आवाहन किया जिसके बाद दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ता पूरी तत्परता के साथ सफाई अभियान में लगे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के सभी सांसद, भाजपा विधायक और निगम पार्षद अपने क्षेत्र में प्रमुख मंदिरों या धार्मिक स्थानों की सफाई कार्य में श्रमदान दे रहे हैं।

श्री सचदेवा ने कहा कि धार्मिक स्थलों को साफ रखना या अपने घरों की सफाई करने के लिए हम तत्परता के साथ लगे हुए है। ना जाने किस रुप में और कहां भगवान श्री राम आ जाए इसलिए हम हर प्रकार की तैयारियां को पूजा के भाव से कर रहे हैं।

रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि भगवान श्री राम हम सब के हैं इसलिए हम सब को ही उनके भव्य मंदिर के लोकार्पण के स्वागत की तैयारियां करनी है और 22 जनवरी को पूरी दिल्ली दीप की धूंधली उजाला में जगमगाए, उसकी तैयारियां करनी हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button