फीनिक्स यूनाइटेड, आलमबाग ने लोहड़ी के साथ की नए साल की शुरुआत

लखनऊ : राजधानी के आलमबाग इलाके में स्थित लखनऊ वासियों के फेवरिट शॉपिंग डेस्टिनेशन फीनिक्स यूनाइटेड ने 2024 में आयोजित होने वाले जश्न के सिलसिले की शुरुआत लोहड़ी के साथ की। शनिवार को लोहिड़ी के उल्लास भरे आयोजन से मॉल ने अपने ग्राहकों को कभी न भूलने वाला अनुभव दिया।
मॉल ने वातावरण को लोहिड़ी त्योहार की मूल भावना के अनुसार ढालने के लिए और जोशीली धुनों पर सभी को थिरकने पर मजबूर करने के लिए एक भांगड़ा मंडली को आमंत्रित किया था। ढोल की थाप ने पूरे माहौल में ऐसी ऊर्जा का संचार किए कि जीवंत रंगों के साथ पूरा मॉल लोहड़ी की धुनों और भावना में डूब गया।

लोहड़ी के लिए अभिन्न परंपरा के रूप में पवित्र अग्नि को प्रजवल्लित किया गया। ग्राहकों ने भांगड़ा की लयबद्ध धुनों का आनंद लेते हुए मुरमुरे, मक्का और मूंगफली से भरे छोटे पैकेटों को अग्नि को भेंटकर लोहड़ी के उत्सव को मनाया। यह कार्यक्रम रोशनी, संगीत और पारंपरिक नृत्य का अद्भुत मेल था, जिसने शॉपर्स को एक अनूठा अनुभव प्रदान किया।
फीनिक्स मिल्स के सीनियर सेंटर डायरेक्टर श्री संजीव सरीन ने कहा, “हम अपने ग्राहकों को एक यादगार त्योहार का अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम चाहते हैं कि हमारे ग्राहक जब भी मॉल आएं तो शॉपिंग के अलावा उत्सव की भावना का भी अनुभव लें। लोहड़ी उत्सव एक ऐसा अवसर था जब हम अपने ग्राहकों को सामूहिक रूप से आनंद लेने का अवसर दे सके।”



