उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

शिक्षकों के मसीहा ओम प्रकाश शर्मा की तीसरी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा 

लखनऊ : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के शिक्षकों के मसीहा, “शून्य से शिखर” तक ले जाने वाले, शिक्षक संघर्षों के महानायक, विधान परिषद में शिक्षक दल के नेता, विधान परिषद के सभापति, 8 बार मेरठ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से शिक्षकों का प्रतिनिधित्व करने वाले, संगठन के पूर्व अध्यक्ष स्व. ओम प्रकाश शर्मा संघर्ष करते हुए 16 जनवरी, 2021 को चिरकाल में लीन हो गए थे।

स्वर्गीय ओम प्रकाश शर्मा की पुण्यतिथि पर 16 जनवरी, 2024 को संगठन के प्रदेशीय कार्यालय 109 विधायक आवास, राजेंद्र नगर लखनऊ में अपरान्ह 3:30 श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। संगठन के पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता एकत्रित होकर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button