उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

 उप मुख्यमंत्रियों, महानगर अध्यक्ष, विधायकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने की शहर के मंदिरों की सफाई

लखनऊ : अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर प्रदेश के सभी मंदिरों में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। लखनऊ महानगर में प्रातः केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक दोनों उप मुख्यमंत्रियो, प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक नोएडा पंकज सिंह सहित महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विधायकों, वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के आवाहन पर आज से लखनऊ के मन्दिरों में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की।

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सवेरे हजरतगंज स्थित हनुमान मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन किया और मंदिर प्रांगण में स्वयं पोछा लगाया।आसपास के क्षेत्र में भी झाड़ू लगायी और कूड़ा बीन कर स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर मंदिर के बाहर उपस्थित जरूरतमंद लोगों में कंबल और शॉल का वितरण भी किया। स्वच्छता अभियान में महानगर उपाध्यक्ष टिंकू सोनकर, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, मंडल अध्यक्ष आनंद पांडे और पार्षद अनुराग मिश्रा सहित बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

मीडिया को संबोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के आह्वान पर देश और उत्तर प्रदेश के प्रत्येक मंदिर, मठ में सफाई अभियान चलाया जा रहा है. हम प्रदेश की जनता से अपील करेंगे कि वे इस अभियान को जारी रखें और अपने आस-पास के गली, मोहल्ले में इसी तरह सफाई रखकर प्रदेश को स्वच्छता में नंबर 1 पर लाएं।”
विपक्षी पार्टी के नेताओं की बयानबाजी पर जवाब देते हुए कहा कि प्रभु राम के काज में सबका स्वागत है ,घर में जब भी कोई खुशी व मांगलिक कार्य होता है तो हमारा रोम रोम आह्लादित होता है, प्रफुल्लित होता है और ऐसा ही महसूस हो रहा है कि कोई हमारे घर में बहुत बड़ा समारोह है। भारत माता के घर में बहुत बड़ा समारोह है, प्रभु राम स्वयं मंदिर में पधार रहे हैं इस अवसर पर हम सभी का स्वागत और अभिनंदन करते हैं।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने निराला नगर स्थित बाबा शरण दास मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी त्रयंबक त्रिपाठी क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने साथ में श्रमदान किया।
उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने श्री हनुमान जी महाराज के दर्शन के बाद मंदिर प्रांगण में साफ सफाई किया मन्दिर गौशाला जाकर श्रमदान किया फिर गौशाला की गाय को हरा चारा एवं गुड़ खिलाकर सेवा की।


उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि श्रीराम मंदिर आंदोलन के दृष्टिगत लखनऊ निराला नगर स्थित बालकेश्वर शरणदास हनुमान मंदिर ऐतिहासिक है, परम पूज्य परमहंस रामचंद्र दास जी महाराज इसी मंदिर में प्रवास करते थे। परम पूज्य शरण दास जी महाराज निर्मोही अखाड़ा अलंग के श्री महन्त होने के नाते अयोध्या श्रीराम मन्दिर में गवाह के तौर पर भी रहे। आज इस मंदिर के स्वच्छता अभियान में सहभागिता की।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने इससे पहले प्रातः सदर स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग, निरालानगर स्थित बाबा शरण दास मंदिर में और गीतापल्ली स्थित शीतला देवी मंदिर में नोएडा विधायक पंकज सिंह के साथ , अलीगंज स्थित सेक्टर क्यू हनुमान मन्दिर में विधायक डॉ नीरज बोरा, विनय खंड तीन स्थित राम मंदिर में विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, डडईया स्थित शिव मंदिर में विधान परिषद सदस्य लाल जी निर्मल, चिनहट कोतवाली स्थित महावीर मंदिर में प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, पुराना टिकेटगंज स्थित बाबा परमहंस मंदिर मे उपविजेता अंजनी श्रीवास्तव, सिद्धार्थ मंदिर में उपविजेता रजनीश गुप्ता ने मंदिर की साफ सफाई की।

पंकज सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि की प्रभु रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भी यदि विपक्षी नेता राजनीतिक रूप दे रहे हैं तो यह उनका दुर्भाग्य है और उनकी इस प्रकार की बयान बाजी से उनकी पार्टी के कार्यकर्ता भी उनसे अलग होकर रामलला प्राण प्रतिष्ठा के पावन पर्व को पूरे उत्साह के साथ मना रहे हैं।

भाजपा नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर 14-22 जनवरी तक तीर्थ स्थलों व मंदिरों में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत साफ-सफाई करके मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाकर प्रभु श्री राम के आगमन की तैयारी करें।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि स्वच्छता अभियान में लखनऊ महानगर उपाध्यक्ष घनश्याम दास अग्रवाल, विवेक सिंह तोमर, पार्षद अभिलाषा कटिहार, मंडल अध्यक्ष सुदर्शन कटियार ने मन्दिर की साफ सफाई में सहयोग प्रदान किया।

उत्तर विधायक डॉ नीरज बोरा ने हनुमान मन्दिर प्रांगण में झाड़ू लगाकर सफाई के बाद पानी डालकर पूरे मन्दिर की साफ सफाई की।
विधान परिषद सदस्य लाल जी निर्मल ने अलीगंज डंडडिया बाजार स्थित शिव मंदिर सुबह मन्दिर की साफ सफाई करके मन्दिर परिसर में पानी से धुलाई की ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button