उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

15 जनवरी को हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर जं. रेलवे स्टेशन का स्थापना दिवस समारोह

गोरखपुर : पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर जं. रेलवे स्टेशन का स्थापना दिवस समारोह 15 जनवरी, 2024 को पूरे हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया जायेगा। यह समारोह गोरखपुर जं. स्टेशन के प्लेटफार्म सं. 02 पर स्थित ए.सी. लाउन्ज में प्रातः 10.00 बजे से आयोजित किया गया है।

इस अवसर पर यात्रियों एवं स्कूली बच्चों के लिये गोरखपुर स्टेशन के ऐतिहासिक विरासत एवं विकास पर आधारित लघु फिल्म प्रदर्शित की जायेगी एवं इससे जुड़ी फोटो प्रदर्शनी लगायी जायेगी। माननीय सांसद, गोरखपुर श्री रवि किशन शुक्ला जी द्वारा केक काटकर गोरखपुर स्टेशन का स्थापना दिवस मनाया जायेगा। इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे, मुख्यालय एवं लखनऊ मंडल के वरिष्ठ रेल अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

गोरखपुर जंक्शन का प्रस्तावित मॉडल

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन  किया जायेगा। छात्र-छात्राओं को गोरखपुर जं. स्टेशन का नया माडल भी दिखाया जायेगा।

स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों एवं फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से लोग गोरखपुर रेलवे स्टेशन के इतिहास, उत्तरोत्तर विकास एवं भविष्य में किये जाने वाले बदलाव की योजनाओं के बारे में जान और समझ पायेंगे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button